'भारत से कमाओ पाकिस्तान में उड़ाओ', आखिर कहां गायब हुईं सानिया मिर्जा, भड़के फैंस

Sania Mirza Trolled By Fans: टेनिस के खेल में देश का नाम रौशन करने वालीं सानिया मिर्जा इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए सानिया मिर्जा की तरफ से एक शब्द का रिएक्शन देखने को मिला था। लेकिन इसके बाद वह इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलती नहीं आई। शायद फैंस को उनसे बेहतर रिएक्शन की उम्मीद थी। सानिया को लेकर कुछ फैंस गुस्से में हैं और वह उनको ट्रोल कर रहे हैं। सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं।

'भारत से कमाओ पाकिस्तान मे उड़ाओ' (Sania Mirza Trolled By Fans)

सानिया मिर्जा ने अपनी दोस्त के साथ कुछ दिन पहले एक तस्वीर शेयर की थी। जिस पर फैंस अजीब अजीब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारत से कमाओ पाकिस्तान मे उड़ाओ। इसके अलावा भी कई यूजर्स सानिया मिर्जा पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं। बता दें कि हमले के बाद सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक बैकग्राउंड स्टोरी पोस्ट की, जिसमें सिर्फ एक शब्द था- 'Pahalgam' और उसके साथ था एक टूटा हुआ दिल का इमोजी। जो अपने आप में सबकुछ बयां कर रहा था।

Sania Mirza 1

तलाक के बाद फैंस से मिला था सपोर्ट

शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा को भारत और पाकिस्तान दोनों ही जगह से फैंस से बड़ी तादाद में सपोर्ट मिला था। बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में हैदराबाद में शादी की थी। हालांकि, जनवरी 2024 में सानिया मिर्जा के परिवार ने पुष्टि की कि दोनों ने कुछ महीने पहले तलाक ले लिया था। यह जानकारी तब सामने आई जब शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से अपनी शादी की घोषणा की।

सानिया के परिवार ने जारी किया था बयान

सानिया के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा था कि सानिया ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक जीवन से अलग रखा है। हालांकि, यह बताने की आवश्यकता पड़ रही है कि शोएब और वह कुछ महीने पहले तलाक ले चुके हैं। वह शोएब को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हैं। इस संवेदनशील समय में हम सभी से निवेदन करते हैं कि वे किसी भी प्रकार की अटकलों से बचें और उनकी गोपनीयता का सम्मान करें।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के रिश्ते में था तनाव

बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के रिश्ते में तनाव के संकेत 2022 से ही मिलने लगे थे, जब दोनों को सार्वजनिक रूप से एक साथ कम ही देखा गया। इसके अलावा, शोएब ने हाल ही में इंस्टाग्राम बायो से 'हसबैंड टू सुपरवुमन सानिया मिर्जा' हटाकर 'फादर टू वन ट्रू ब्लेसिंग' लिखा था, जिससे उनके रिश्ते में बदलाव की अटकलें तेज हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+