'मुझे लड़कियां पहुत पसंद हैं', सानिया मिर्जा का दिल तोड़ने वाले इस शख्स ने सरेआम बताई थी अपनी कमजोरी
Sania Mirza Latest News: भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा कोर्ट पर अपने हुनर के अलावा अपने फैशन सेंस और अलग-अलग हेयरस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से लव मैरिज की थी। लेकिन करीब 14 साल बाद ये कपल तलाक लेकर अब अलग हो चुके हैं।
शोएब मलिक को पसंद है लड़कियां (Sania Mirza Latest News)
सानिया मिर्जा का दिल तोड़ने वाले शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में खुद कबूला था कि उन्हें लड़कियां काफी पसंद है। शोएब अख्तर के टॉक शो से पाकिस्तानी क्रिकेटर का एक पुराना क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। नवंबर 2023 में शोएब मलिक पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर शो 2.0 में मेहमान के रूप में नजर आए थे। इस शो के दौरान दोनों के बीच मजेदार चर्चाएं की गई।

शोएब मलिक ने दिया था हैरान करने वाला जवाब
शो के एक मजेदार सेगमेंट के दौरान होस्ट शोएब अख्तर ने शोएब मलिक से पांच महिलाओं के नाम बताने को कहा जो उन्हें पसंद हैं, और वे किसी भी इंडस्ट्री से हो सकती हैं। इस पर मलिक ने कहा कि बंदियां मुझे वैसे ही बहुत पसंद हैं। ऐसी पांच (5) नहीं पांच सौ (500) बंदियां हैं। जो दुनियाभर से मुझे पसंद है। ऐसे में पांच नाम बताने काफी नहीं होंगे।
महिलाओं के साथ दोस्ती है पसंद
शोएब अख्तर ने आगे उनसे बॉलीवुड, हॉलीवुड या किसी अन्य क्षेत्र की किसी भी पांच महिलाओं के नाम याद करने के लिए कहा। ऐसे में मलिक ने खुलासा किया कि वह पुरुषों की तुलना में महिलाओं के साथ बेहतर तरीके से घुलमिल जाते हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि वह महिलाओं के साथ स्वाभाविक रूप से घुलमिल जाते हैं, इसलिए उनके लिए उनसे जुड़ना आसान होता है।
तीन शादी कर चुके हैं शोएब मलिक
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीन बार शादी की है। सबसे पहले शोएब ने आयशा सिद्दीकी नामक एक भारतीय शिक्षिका के साथ टेलीफोन पर निकाह किया था। उन्होंने 2002 में शादी की और आखिरकार 2010 में सानिया मिर्ज़ा के साथ शोएब की दूसरी शादी से कुछ दिन पहले ही अलग हो गए। शोएब और सानिया ने भारत के हैदराबाद में एक पारंपरिक मुस्लिम विवाह समारोह आयोजित किया था और सियालकोट, पाकिस्तान में वलीमा आयोजित किया गया था। सानिया से तलाक लेने के बाद शोएब मलिक ने साल 2024 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी की।












Click it and Unblock the Notifications