रमज़ान के महीने में सानिया मिर्ज़ा का ओपन लव लेटर, लिखी चौंकाने वाली बातें, पढ़कर हुए सभी हैरान
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा अपने एक्स हसबैंड शोएब मलिक से तलाक होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। एक तरह से फैन्स का जुड़ाव उनसे काफी ज्यादा हो गया है। उनके फैन्स भी साथ खड़े रहते हैं और अपनी आइडल की एक झलक पाने को बेताब रहती हैं।
बेटे इजहान के साथ कई बार सानिया मिर्ज़ा अपने फोटो पोस्ट करती हैं। दुबई में ही वह रहती हैं। शोएब उनसे अलग रहते हैं। तलाक सानिया ने शोएब को दिया था क्योंकि शोएब मलिक की आदत दूसरी महिलाओं से रिश्ते बनाने की रही हैं।

सानिया मिर्ज़ा कई बार सोशल मीडिया पर सामने आकर अपने जज्बात बयां कर देती हैं और खुद का दर्द बता देती हैं। वह इसके लिए अपने इन्स्टाग्राम का सहारा लेती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक लव लेटर लिख दिया है।
सानिया ने शीर्षक में ही प्रेम पत्र शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने उन सभी बातों का जिक्र किया है, जो एक एथलीट को गेम से मिलता है और जो चीजें उसकी राह में आती हैं। उन्होंने एथलीटों के लिए प्रेम पत्र लिखा और उनमें खुद का अनुभव भी बयां किया।
Sania Mirza ने क्या लिखा
सानिया ने लिखा कि आपको अपने सपनों का पीछा करने के बारे में बताया जाता है। पेशन फॉलो करते हुए इसे गेम के प्रति प्यार में बदलने के लिए कहा जाता है। आपको इससे मिलने वाले धन, जीवन शैली और भत्तों के बारे में बताया जाता है। इस सफर में रोमांच होता है और 9 से 5 की जॉब से बचने का मौका होता है। इससे आपको फेम, पहचान और स्पॉटलाईट मिलता है।
Sania Mirza को भारत से प्रेम
गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा दुबई में रहने के अलावा भारत भी नियमित अंतराल पर आती रहती हैं। फ़िलहाल रमजान के मौके पर टेनिस स्टार हैदराबाद अपने परिवार के साथ देखी गई हैं। उन्होंने रोजे के बाद इफ्तारी के कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किये और अपने यहाँ होने जी जानकारी फैन्स के साथ साझा की।
Sania Mirza ने नहीं लिया मलिक से कोई पैसा
शोएब मलिक ने तो सना जावेद से शादी कर ली लेकिन सानिया ने दूसरी शादी के बारे में कुछ नहीं सोचा। वह अपना टाइम बेटे को देती हैं और उसकी शिक्षा और खेलकूद का ध्यान रखती हैं। सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक से तलाक के लिए कोई पैसा नहीं लिया।












Click it and Unblock the Notifications