'मेरी मुस्कान की वजह तुम हो', Sania Mirza ने शेयर की तस्वीर, शोएब मलिक ने भी दिया जवाब!
Sania Mirza Instagram Post: भारत की पॉपुलर पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अक्सर फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने बेटे इज़हान मिर्ज़ा मलिक के जन्मदिन पर सानिया मिर्जा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिस पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इजहान मिर्ज़ा मलिक छह साल के हो गए हैं और इस मौके पर सानिया मिर्जा ने उन पर जमकर प्यार लुटाया है।
सानिया ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर
इन तस्वीरों में मां और बेटे के बीच कई दिल को छू लेने वाले पल कैद हुए। सानिया इज़हान को प्यार से "लड्डू" कहती हैं और जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इज़हान के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने कैप्शन लिखा कि मेरे बच्चे, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आप 6 साल के हो गए। मेरी मुस्कुराने की वजह आप हो, हैप्पी बर्थडे लड्डू। सानिया मिर्जा के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

फैंस ने दी जमकर बधाई
फैंस के अलावा क्रिकेटर सुरेश रैना सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने सानिया मिर्जा के इस पोस्ट की सराहना की। शेयर की गई तस्वीरों में न केवल जश्न दिखाया गया, बल्कि दो अनोखे जन्मदिन के केक भी दिखाए गए, जिनमें से एक पर मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो की तस्वीर थी और दूसरे पर इज़हान का नाम था। इन तस्वीरों से पता चलता है कि इज़हान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं।
शोएब मलिक ने लिखी ये बात
दूसरी तऱफ शोएब मलिक ने भी इज़हान के छठे जन्मदिन पर उसे एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था कि जन्मदिन मुबारक चैंप! तुम्हारे और भी कई साल हंसी और प्यार से भरे रहें इज़्ज़ू। उन्होंने आगे लिखा कि बाबा हमेशा तुम्हारे साथ हैं और तुम बड़े होकर हम सभी को गौरवान्वित करोगे। इसके साथ ही शोएब ने इज़हान का बर्थडे केक काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। केक के चारों ओर कार थीम वाले मफिन रखे हुए थे, जो BMW, ऑडी, बुगाटी, पोर्श और फेरारी जैसे ब्रैंड्स को दिखाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications