Sania Mirza को मिली फाइनल में हार तो फूट-फूटकर लगीं रोने, वीडियो देख फैंस की आंखें भी हुई नम

Australian Open 2023 Mixed Doubles final highlights: सानिया मिर्जा अपने आखिरी मैच में कोई कमाल नहीं दिखा सकीं। हार के साथ उन्होंने अपने शानदार करियर को अलविदा कहना पड़ा है।

Sania Mirza

Australian Open 2023 Mixed Doubles final highlights: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने करियर के अंतिम ग्रैंड स्लैम में जीत हासिल करने में नाकाम रही। मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई। सानिया ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि यह ग्रैंड स्लैम उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा। वह जीत के साथ अपनी विदाई चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फाइनल में हार के साथ उनका अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम में चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया।

आखिरी मैच के बाद छलक गए आंसू

आखिरी मैच के बाद छलक गए आंसू

ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में हार मिलने के बाद सानिया मिर्जा बेहद निराश नजर आईं। उन्होंने इस मैच के बाद फेयरवेल स्पीच देकर वहां मौजूद फैंस और खिलाड़ियों को संबोधित किया। फेयरवेल स्पीच के जरिए उन्होंने टेनिस के प्रति अपनी भावनाएं और विचार व्यक्त किए। सानिया इस दौरान काफी इमोशनल हो गई और उनकी आंखों से आंसू भी गिर रहे थे।

मेलबर्न को लेकर कही यह बात

मेलबर्न को लेकर कही यह बात

सानिया मिर्जा ने अपने आपको संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन एक वक्त पर आकर वह पूरी तरह से टूट गई। सानिया मिर्जा ने कहा कि उनके लिए यह मौका बेहद खास था, उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर मेलबर्न से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। अब उन्होंने अपना आखिरी मैच भी मेलबर्न में ही खेला है। लिहाजा मेलबर्न से उनकी कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं।

स्पीच देते समय लगीं रोने

स्पीच देते समय लगीं रोने

अपनी बात को बताते समय सानिया मिर्जा की आंखों से आंसू आ गए। स्पीच में आगे बोलने से पहले वह नजरें नीचे कर रो पड़ीं। हालांकि, उन्होंने फिर अपने आपको संभालते हुए बताया कि साल 2005 में मैंने तीसरे राउंड में सेरेना विलियम्स के सामने जब खेलना शुरू किया तो मैं 18 साल की थी। मेरी उम्र में वहां परफॉर्म करना एक बड़ा चैलेंज था। मैंने अपना बेस्ट दिया और कुछ टूर्नामेंट में जीत भी हासिल की। अभी सानिया को दो टूर्नामेंट खेलने हैं। ऐसे में उनके पास जीत के साथ अपने करियर को खत्म करने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+