Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने LIVE शो में पूछा बेडरूम से जुड़ा सवाल, जवाब सुनते ही फैंस रह गए हैरान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक के बाद सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं, लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया एक मजेदार सवाल पूछती हैं। इस सवाल का जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया और शोएब मलिक साथ में द मिर्जा मलिक शो होस्ट कर रहे होते हैं। शो के दौरान सानिया ने एक लड़की से सवाल पूछा कि 'तीन काम जो सिर्फ बेडरूम में होते हैं।' यह सवाल बहुत सिंपल था, लेकिन लड़की ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसने सबको चौंका गया। उन्होंने कहा कि, 'सोना, खाना और टीवी देखना।'

सोनिया ने तुरंत ही हैरानी के साथ कहा कि, खाना कौन-सा बेडरूम में होता है। फिर लड़की ने अपनी रात की आदतें बताते हुए कहा कि उसे बेड पर खाना खाने में एक अलग ही मजा आता है। यह जवाब सुनते ही शो में मौजूद सभी लोग हंसी से लोटपोट हो गए।
दरअसल, यह वीडियो उस वक्त का है जब सानिया मिर्जा और शोएब मलिक साथ में रहते थे, और उन्होंने एक शो शुरू किया था जिसका नाम द मिर्जा मिलक शो था। अब दोनों का तलाक हो चुका है, लेकिन यह पुराना वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सानिया मिर्जा न केवल अपनी टेनिस उपलब्धियों के लिए, बल्कि अपनी चुलबुली और मजेदार शख्सियत के लिए भी जानी जाती हैं।
यह पल एक बार फिर साबित करता है कि सानिया का अंदाज हमेशा ही दर्शकों को आकर्षित करता है। चाहे उनके निजी जीवन में बदलाव आया हो, उनका यह हंसी-खुशी भरा वीडियो हमेशा यादगार रहेगा।
युवा टेनिस खिलाड़ियों के लिए सानिया मिर्जा का करियर एक प्रेरणा है, जो यह दिखाता है कि किसी भी पेशेवर खिलाड़ी का जीवन केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहता। सानिया की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत है। टेनिस कोर्ट में उनकी कड़ी मेहनत और बेजोड़ प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर में एक सम्मानित स्थान दिलाया, लेकिन अब वह एक सफल बिजनेसवुमन और पब्लिक फिगर के रूप में भी उभरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications