ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर-फाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी

सोमवार को सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर-फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

sania Mirza and Rohan bopanna

साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया मिर्जा ने भारत की उम्मीदों को बरकरार रखा है। दरअसल, सोमवार को सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर-फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इस जोड़ी ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में उरुग्वे के एरियल बेहेर और जापान की मकोतो निनिमोया की जोड़ी को 6-4, 7-6 से हरा दिया, जिसके बाद भारत की यह जोड़ी मिक्सड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को अब क्वार्टर फाइनल में लातवियाई-स्पेनिश जोड़ी जेलेना ओस्टापेंको और डेविड वेगा हर्नांडेज से भिड़ना होगा। बता दें कि आज के मुकाबले में मिर्जा और बोपन्ना की जोड़ी ने पहले सेट में शुरुआती सर्विस हासिल करने के बाद खुद को मैच में लगातार बराबरी पर रखा।

कोर्ट नंबर 7 में हुए मैच के पहले सेट में शुरुआत में ही विरोधी जोड़ी की सर्विस ब्रेक की, लेकिन एरियल-मकोतो ने सानिया-बोपन्ना की सर्विस भी ब्रेक की। 3-3 से सेट बराबर होने के बाद एक बार फिर विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ी और इसके बाद सेट जीतने में ज्यादा दिक्कत नहीं झेली।

दूसरे सेट में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन टाईब्रेक में 11-9 से जीत दर्ज कर सानिया-बोपन्ना ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि रोहन बोपन्ना पुरुष डबल्स से पहले ही बाहर हो चुके हैं, जबकि सानिया मिर्जा भी महिला डबल्स के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई थीं। ऐसे में अब इन दोनों खिलाड़ियों को मिक्सड डबल्स से ही आखिरी उम्मीद है। सानिया मिर्जा पहले ही यह घोषणा कर चुकी हैं कि यह उनके करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम है। इसके बाद सानिया मिर्जा संन्यास ले लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+