Sania Mirza ने दुबई में इस शख्स पर लुटाया खूब सारा प्यार, तस्वीर देख फैंस भी हैरान

Sania Mirza, Latst Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपनी करीबी दोस्त भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से मिलने गईं। खेल की दुनिया से बॉलीवुड का नाता काफी पुराना रहा है। कई एक्टर और क्रिकेटर आपस में दोस्त रह चुके हैं। सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा भी काफी पुरानी दोस्त हैं। इन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीर

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में वह परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में दोनों हस्तियां बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सानिया को लेकर एक फैन ने लिखा कि आपकी सुंदरता की सीमा नहीं है। सानिया मिर्जा तलाक के बाद से ही फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Sania Mirza 1

वायरल हुई तस्वीर

परिणीति चोपड़ा ने सानिया मिर्जा के परिवार के साथ भी मुलाकात की। सानिया मर्जा के बेटे इज़हान मलिक और बहन अनम मिर्जा भी परिणीति के साथ समय बिताते नजर आए। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इन पलों को शेयर करते हुए बिताए गए समय को 'आत्मा से भरा हुआ' बताया। परिवार की खुशनुमा तस्वीरों के अलावा इन तस्वीरों में स्वादिष्ट भोजन और उनके द्वारा देखी गई जगहों की तस्वीरें भी थीं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सानिया

सानिया की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने शोएब मलिक से तलाक ले लिया था। शोएब ने तलाक के तुरंत बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी रचा ली। जबकि सानिया मिर्जा ने खुद पर ध्यान देना शुरू कर दिया। इस दौरान सानिया ने अपनी सेहत पर ध्यान दिया और अपने बेटे को अधिक से अधिक समय देने का काम किया। वह फैंस के बीच खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+