पत्नी को 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' बुलाए जाने के बाद रोहन बोपन्ना का जवाब हुआ वायरल
रोहन बोपन्ना इस समय अपने खेल से ज्यादा दो महिलाओं के लिए अधिक चर्चा बटोर रहे हैं। एक हैं उनकी मिक्स डबल्स जोड़ीदार सानिया मिर्जा और दूसरी हैं उनकी पत्नी सुप्रिया जो अपनी 'खूबसूरती' की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

ऐसा काफी कम होता है किसी पुरुष सेलिब्रेटी को अपने काम के साथ-साथ अपनी पत्नी की खूबसूरती के चलते भी लोग पहचानने लगें। भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस समय दो महिलाओं के लिए अधिक चर्चा बटोर रहे हैं। एक हैं उनकी मिक्स डबल्स जोड़ीदार सानिया मिर्जा और दूसरी हैं उनकी पत्नी सुप्रिया जो अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। रोहन ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स डबल्स का फाइनल मुकाबला खेला था लेकिन इसमें उनको और सानिया को हार मिली थी। सानिया के लिए इसके साथ ही ग्रैंड स्लैम करियर खत्म हो गया है।

सानिया और रोहन दोनों का परिवार मौजूद
फाइनल में रोहन और उनकी जोड़ीदार सानिया मिर्जा को रॉड लेवर एरिना में लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की ब्राजीलियाई जोड़ी से 6-7, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। अब तक एक ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके 42 साल के रोहन के पास अपनी टैली में एक और खिताब जोड़ने का मौका था, लेकिन छह साल में दूसरी बार वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में नाकाम रहे। खैर ये मैच दूसरे कारणों से अधिक चर्चा में रहा क्योंकि इसी दौरान सानिया और रोहन दोनों का परिवार मौजूद था।

बोपन्ना की पत्नी सुप्रिया अन्नैया
फाइनल के दौरान सानिया के बेटे इजहान मिर्जा मलिक बोपन्ना की पत्नी सुप्रिया अन्नैया और उनक दो बच्चों के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। कैमरे की नजर रोहन की पत्नी पर पड़ी और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मैच खत्म होने के बाद, एक प्रशंसक ने ट्विटर पर बोपन्ना की पत्नी की स्टैंड से चीयर करती तस्वीर पोस्ट की और उन्हें "अब तक की सबसे खूबसूरत महिला" कहा। फैन का यह ट्वीट और भी ज्यादा वायरल हो गया और अब बोपन्ना ने इसका दो शब्दों में जवाब दिया है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
दो शब्द का जवाब दिया
वायरल ट्वीट का जवाब देते हुए बोपन्ना ने पत्नी की तारीफ में फैन को जवाब दिया- "मैं सहमत हूं"।
भले ही सानिया मिर्जा के लिए टेनिस का ग्रैंड स्लैम करियर समाप्त हो गया है लेकिन बोपन्ना अभी रैकेट लटकाने के मूड में नहीं है। बोपन्ना के भविष्य में भी कई और ग्रैंड स्लैम में भाग लेने की संभावना है। भारत में महेश भूपति और लिएंडर पेस भी काफी उम्र तक टेनिस खेल चुके हैं। पेस ने तो 50 साल के करीब तक ये खेल खेला था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications