महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने की संन्यास की घोषणा, सेरेना ने कहा- क्लब में स्वागत है

नई दिल्ली, 16 सितंबर: टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरुवार 15 सितंबर को पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन इस साल लंदन में लेवर कप के बाद संन्यास ले लेंगे। दुनिया में अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, फेडरर ने अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जिसको हासिल कर पाना बहुत मुश्किल होगा।

Roger Federer announces his retirement from Tennis after restricted by his body and age limitations

41 वर्षीय फेडरर ने पुष्टि की कि वह टेनिस से जुड़े रहेंगे लेकिन 23 सितंबर से शुरू होने वाला लेवर कप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।

फेडरर काफी समय से चोटों से जूझ रहे थे। स्विस महान ने कहा कि उनका शरीर हाल के दिनों में लगातार घुटने की चोट से जूझ रहा है। इसने उनको रिटायर होने का संकेत भेजा है।

फेडरर ने इस साल की शुरुआत में विंबलडन सेंटर कोर्ट के समारोह में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें कम से कम एक बार और लंदन में खेलने की उम्मीद है। फेडरर के बासेल में अपने घरेलू टूर्नामेंट में पेशेवर वापसी करने की भी उम्मीद थी। हालांकि, पिछले 2 वर्षों में घुटने की 3 सर्जरी होने के बाद, फेडरर ने ने ये फैसला लिया है।

फेडरर ने इंस्टाग्राम पर कहा, "जैसा कि आप में से बहुत से लोग जानते हैं, पिछले तीन वर्षों ने मुझे चोटों और सर्जरी के रूप में चुनौतियों का सामना किया है। मैंने कोर्ट में लौटने के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन मैं अपने शरीर की क्षमताओं और सीमाओं को भी जानता हूं। मैं 41 साल का हूं।"

महान अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने इस पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। विलियम्स ने फेडरर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कहा, "मैं यह कहने का सही तरीका खोजना चाहता थी, क्योंकि आपने इस खेल परेफ्क्ट तरीके से विराम दिया, बिल्कुल अपने करियर की तरह। मैंने हमेशा आपकी ओर देखा है और आपकी प्रशंसा की है।"

हमारे रास्ते हमेशा एक जैसे रहे। आपने मुझ समेत अनगिनत लोगों को प्रेरणा दी, और हम ये बात कभी नहीं भूलेंगे। मैं आपको देखती हूं, आप जो भी फ्यूचर में करेंगे, उसको भी देखती रहूंगी। रिटायरमेंट क्लब में आपका स्वागत है। और रोजर फेडरर होने के लिए आपका धन्यवाद।"

बता दें सेरेना विलियम्स ने हाल ही में यूएस ओपन से बाहर होने के बाद इशारा किया था कि ये उनका संन्यास है। भले ही आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+