Radhika Yadav: टेनिस प्लेयर राधिका और इनाम उल हक करने वाले थे शादी? 'कारवां' के को-एक्टर ने खोले 4 बड़े राज
Radhika Yadav Inaam Ul Haq Relation: गुरुग्राम में 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 10 जुलाई 2025 को सुशांत लोक-2, सेक्टर 57 स्थित उनके घर में सुबह करीब 11:30 बजे राधिका को उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका को चार गोलियां लगीं, जिनमें से एक उनके शरीर को आर-पार कर गई। इस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े किए हैं, खासकर तब, जब यह सामने आया कि दीपक यादव ने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली है।
राधिका यादव (Radhika Yadav Murder Case) एक प्रतिभाशाली जूनियर इंटरनेशनल लेवल टेनिस खिलाड़ी थीं और गुरुग्राम में अपनी टेनिस अकादमी चला रही थीं। पिता ने उनकी टेनिस ट्रेनिंग और अकादमी के लिए मोटी रकम भी खर्च की थी। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो बेटी की जान ले ली? इस सवाल के जवाब में कई थ्योरी सामने आ रही हैं, जिनमें से एक राधिका का म्यूजिक वीडियो 'कारवां' और उसके को-एक्टर इनाम उल हक से जुड़ा हुआ है। क्या दोनों के बीच कोई संबंध थे? क्या शादी करने वाले थे? इनाम उल हक ने खुद सामने आकर बताया सच, आइए जानते हैं...

1-'कारवां' में हुई थी इनाम उल हक-राधिका की मुलाकात
राधिका यादव की हत्या के बाद उनका एक म्यूजिक वीडियो 'कारवां' वायरल हो रहा है, जिसमें वे इनाम उल हक (Inaam Ul Haq) के साथ नजर आई थीं। यह वीडियो 2024 में LLF रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ था। इस म्यूजिक वीडियो को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या राधिका और इनाम के बीच कोई करीबी रिश्ता था या उनकी शादी की योजना थी? इन सवालों का जवाब देने के लिए इनाम उल हक खद मीडिया से मुखातिब हुए।
NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनाम ने साफ किया कि राधिका के साथ उनकी कोई निजी दोस्ती या रिश्ता नहीं था। उन्होंने बताया, 'राधिका बहुत कम बोलती थीं। शूटिंग के दौरान उनकी बातचीत ज्यादातर डायरेक्टर और क्रू मेंबर्स के साथ होती थी। मेरे और उनके बीच कोई निजी बातचीत नहीं हुई।'
2-'पिता की सहमति से शूट किया था म्यूजिक वीडियो'
इनाम ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, 'यह म्यूजिक वीडियो 'कारवां' एक प्रोफेशनल प्रोजेक्ट था। इसे राधिका के पिता की सहमति से शूट किया गया था। मेरे और राधिका के बीच कोई सोशल मीडिया रील्स या निजी कनेक्शन नहीं था। मैं उनके पिता से कभी नहीं मिला।
उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो रिलीज होने के बाद राधिका ने इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट नहीं किया और गाना ज्यादा नहीं चला, जिसके बाद इसे डिलीट कर दोबारा रिलीज करने की योजना थी। इनाम उल हक ने साफ किया कि राधिका की हत्या का यह म्यूजिक वीडियो कारण नहीं हो सकता, क्योंकि इसे उनके परिवार की सहमति से बनाया गया था।
3-पिता को पसंद आया था 'कारवां' म्यूजिक वीडियो
इनाम ने यह भी खुलासा किया कि राधिका की मां मंजू यादव शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद थीं और वे पूरी तरह सपोर्टिव थीं। इतना ही नहीं, राधिका ने इनाम को बताया था कि उनके पिता दीपक को यह 'कारवां' म्यूजिक वीडियो बहुत पसंद आया था।
4- क्या करने वाले थे राधिका और इनाम शादी?
इनाम उल हक ने साफ कर दिया है कि उनका और राधिका का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल था और शादी जैसी कोई बात नहीं थी। राधिका यादव की हत्या का मामला जितना दुखद है, उतना ही रहस्यमयी भी। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दीपक यादव ने अपनी बेटी की हत्या क्यों की। क्या यह पारिवारिक तनाव, सामाजिक दबाव या कुछ और था? इसके अलावा, पुलिस राधिका के इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच कर रही है, क्योंकि उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी कुछ विवाद की बात सामने आई है।
पुलिस की जांच और नए एंगल
पुलिस इस मामले की जांच हर संभव कोण से कर रही है। शुरुआती जांच में दीपक यादव ने दावा किया कि वे गांव वालों के तानों से तंग आ चुके थे, जो उनकी बेटी की कमाई पर जीने की बात कहते थे। हालांकि, पुलिस को उनकी इस कहानी पर शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी दीपक के दावे को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने राधिका को पीछे से गोली मारी। रिपोर्ट के अनुसार, राधिका को चार गोलियां सामने से छाती पर लगीं, जिससे हत्या की परिस्थितियों पर नए सवाल उठ रहे हैं।
चाचा ने पहुंचाया था अस्पताल, मौत
राधिका की मां मंजू यादव ने पुलिस को बताया कि वे घटना के समय अस्वस्थ थीं और अपने कमरे में थीं, लेकिन उन्होंने इस हत्याकांड के पीछे के कारणों की जानकारी होने से इनकार किया है। राधिका के चाचा कुलदीप यादव, जो उसी घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, ने गोली चलने की आवाज सुनकर राधिका को खून से लथपथ देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
राधिका यादव की हत्या का मामला जितना दुखद है, उतना ही रहस्यमयी भी। इनाम उल हक ने साफ कर दिया है कि उनका और राधिका का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल था और शादी जैसी कोई बात नहीं थी। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दीपक यादव ने अपनी बेटी की हत्या क्यों की। क्या यह पारिवारिक तनाव, सामाजिक दबाव या कुछ और था? इस हत्याकांड के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आने में अभी वक्त लग सकता है।
ये भी पढ़ें- Radhika Yadav: टेनिस प्लेयर की हत्या में 8 अनसुलझे सवाल, 4 गोली मारकर पिता क्यों कर रहा था पुलिस का इंतजार?












Click it and Unblock the Notifications