Radhika Yadav: टेनिस प्लेयर की हत्या में 8 अनसुलझे सवाल, 4 गोली मारकर पिता क्यों कर रहा था पुलिस का इंतजार?
Radhika Yadav Case Murder Mystery: गुरुग्राम से एक ऐसी हत्या की कहानी सामने आई है, जो हर किसी को झकझोर रही है। 25 वर्षीय टेनिस प्लेयर राधिका यादव को 10 जुलाई 2025 की सुबह 11.30 बजे सेक्टर 57 में सुशांत लोक-2 स्थित घर में मौत के घाट उतार दिया गया। हत्याकांड को उसके पिता दीपक यादव ने ही अंजाम दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग तब की, जब राधिका खाना बना रही थी। 11 जुलाई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राधिका को 4 गोलियां मारी गईं और उनमें से एक गोली उसके शरीर के आर-पार हो गई।
हत्या के बाद दीपक ने पुलिस को सरेंडर कर दिया, लेकिन उसकी कहानी में कई ऐसे झोल हैं, जो इस केस को और रहस्यमयी बना रहे हैं। पिता का दावा है कि गांव वालों के ताने और मां की चुप्पी से लेकर राधिका का गायब सोशल मीडिया प्रोफाइल-यह हत्याकांड अब सस्पेंस से भरी एक अनसुलझी पहेली बन चुका है। आइए, इस सनसनीखेज केस के 8 अनसुलझे सवालों को खंगालते हैं....

1. पिता की 'ताने' वाली कहानी कितनी सच?
दीपक यादव का दावा है कि गांव वाले उन्हें ताना मारते थे कि वह बेटी की टेनिस एकेडमी की कमाई खाता है। लेकिन सवाल यह है कि जब दीपक खुद एक सफल बिल्डर हैं, जिसकी महीने की कमाई 10-12 लाख रुपये है और करोड़ों की प्रॉपर्टी उनके नाम है, तो कोई उसकी बेटी की कमाई का ताना क्यों मारेगा? क्या यह सिर्फ एक बहाना है, या इसके पीछे कोई गहरा राज छिपा है?
2. Radhika Yadav Mother Manju Yadav: मां की चुप्पी का क्या है राज?
हत्या के वक्त राधिका की मां मंजू यादव घर पर ही थीं। चाचा कुलदीप यादव ने भी इसकी पुष्टि की। लेकिन, मंजू ने पुलिस को बयान देने से साफ मना कर दिया। उनका कहना है कि वह बीमार थीं और दूसरे कमरे में थीं। मां की इस चुप्पी ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया है। क्या वह कुछ छिपा रही हैं? क्या मां-पिता मिलकर कोई बड़ा सच दबा रहे हैं?
3. टेनिस प्लेयर का सोशल मीडिया अकाउंट क्यों गायब?
राधिका एक इंटरनेशनल लेवल की टेनिस प्लेयर थीं और अपनी अकादमी चला रही थीं। फिर भी उसका कोई सोशल मीडिया अकाउंट क्यों नहीं है? क्या उसके अकाउंट्स डिलीट कराए गए? या राधिका को सोशल मीडिया से दूर रखने की कोई साजिश थी? पुलिस इस सवाल की तह तक जा रही है, क्योंकि एक अकादमी संचालक के लिए सोशल मीडिया प्रमोशन का बड़ा जरिया होता।
4. एकेडमी खुलवाने वाला पिता ही उसे बंद करने की बात क्यों कर रहा था?
राधिका को टेनिस स्टार बनाने में दीपक का बड़ा योगदान था। महंगे रैकेट, विदेश में ट्रेनिंग, और 2-2.5 करोड़ रुपये का खर्च-सब कुछ दीपक ने बेटी के लिए किया। फिर गुरुग्राम के सेक्टर 56 में सवा करोड़ रुपये खर्च कर राधिका के लिए टेनिस अकादमी भी खुलवाई। लेकिन अब वह बेटी से अकादमी बंद करने को कह रहे थे। आखिर क्यों? क्या राधिका का करियर बदलने का फैसला उन्हें मंजूर नहीं था?
5. राधिका की कमाई इतनी बड़ी नहीं थी, फिर ताने क्यों?
राधिका की अकादमी में सिर्फ 20-22 बच्चे ट्रेनिंग ले रहे थे। फीस 2,000 से 3,000 रुपये थी, यानी महीने की कमाई 40-50 हजार के अंदर थी। इतनी कम कमाई से गांव में ताने मारने की बात कितनी सच हो सकती है? क्या दीपक की कहानी में कोई और सच्चाई छिपी है?
6. राधिका की रील्स और म्यूजिक वीडियो से पिता नाराज थे?
2023 में राधिका ने एक म्यूजिक वीडियो में लीड रोल किया था। खबरें हैं कि वह इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं। लेकिन उसके अकाउंट्स अब गायब हैं। क्या राधिका का म्यूजिक और सोशल मीडिया की ओर बढ़ता रुझान पिता को पसंद नहीं था? क्या यह उनके गुस्से की वजह बना?
7. क्या राधिका का टेनिस से मोह भंग हो गया था?
कहा जा रहा है कि राधिका का झुकाव अब टेनिस से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री और एक्टिंग की ओर था। पिता ने सवा करोड़ रुपये खर्च कर अकादमी खोली थी, लेकिन राधिका का ध्यान अब गाने और को-स्टार इमाम के साथ बातचीत में ज्यादा था। क्या यही बात पिता को खटक रही थी? क्या राधिका का करियर बदलने का फैसला हत्या की वजह बना?
8. Radhika Yadav Coach WhatsApp Chat: कोच के साथ राधिका की चैट से केस को नया मोड़
राधिका की अपने कोच के साथ व्हाट्सएप चैट ने इस केस में नया मोड़ ला दिया। राधिका ने कोच से कहा था, 'यहां काफी पाबंदियां हैं, मैं जिंदगी एन्जॉय करना चाहती हूं।" वह दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रही थीं। क्या परिवार की पाबंदियां राधिका को विदेश भागने के लिए मजबूर कर रही थीं? और क्या यही बात पिता के गुस्से की असल वजह थी?
पुलिस की जांच में बढ़ता सस्पेंस
गुरुग्राम पुलिस इस केस की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है। राधिका का गायब सोशल मीडिया, मां की चुप्पी, और पिता की अजीब कहानी-हर सवाल एक नई साजिश की ओर इशारा कर रहा है। क्या यह सिर्फ तानों की बात थी, या इसके पीछे कोई गहरा पारिवारिक राज छिपा है? राधिका के भाई से भी पुलिस पूछताछ की तैयारी में है, जो शायद इस हत्याकांड का कोई नया सुराग दे सके।
इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का सच क्या है? क्या दीपक यादव की कहानी में कोई और राज छिपा है? पुलिस की जांच और राधिका की चैट्स से आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की उम्मीद है। तब तक यह हत्याकांड रहस्य और सस्पेंस की एक ऐसी गुत्थी बना रहेगा, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
ये भी पढ़ें- क्या एल्विश यादव के नक्शे कदम पर चल रही थीं राधिका? करोड़ों की दौलत से क्यों जुड़ रहा दोनों का कनेक्शन?












Click it and Unblock the Notifications