क्या एल्विश यादव के नक्शे कदम पर चल रही थीं राधिका? करोड़ों की दौलत से क्यों जुड़ रहा दोनों का कनेक्शन?
Radhika Yadav and Elvish Yadav: गुरुग्राम की की रहने वाली 25 वर्षीय नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या का मामला इस समय खबरों में छाया हुआ है। हर कोई इस बात से हैरान है कि कैसे कोई पिता अपनी बेटी की जान ले सकता है।
पिता ने बेटी राधिका पर चला दीं गोलियां
जानकारी के अनुसार गांववालों के तानों और सामाजिक दबाव ने दीपक यादव को अंदर से काफी परेशान कर दिया था जिसके चलते उन्होंने अपनी बेटी राधिका पर गोलियां चला दीं। राधिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

एल्विश यादव की तरह बनना चाहती थीं राधिका यादव
-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि राधिका यादव सोशल मीडिया पर बड़ा नाम बनना चाहती थीं और इसके लिए वे अपने गांव के मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव से प्रेरित थीं। राधिका उसी गांव की मूल निवासी थीं, जहां के एल्विश यादव हैं।
-रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राधिका यादव ने एल्विश यादव को देखकर ही सोशल मीडिया पर कदम जमाने की प्लानिंग की थी। सूत्रों की मानें तो राधिका यूट्यूबर एल्विश यादव की तरह की करोड़ों की दौलत कमाना चाहती थीं लेकिन राधिका के पिता को ये बिल्कुल पसंद नहीं था।
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रह चुके हैं एल्विश यादव
-'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद से एल्विश यादव लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अपनी हाजिरजवाबी और ड्रेसिंग स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले एल्विश टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड सीजन 2' में भी नजर आ चुके हैं।
-इसके अलावा एल्विश यादव अपने यूट्यूब चैनल्स के जरिए भी रोजाना व्लॉग्स शेयर करते हैं और इसी के चलते उनकी कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। आइए आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और स्टाइलिश लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें।
कितनी है एल्विश यादव की कुल संपत्ति?
-टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश यादव की कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये है। वह सोशल मीडिया पॉपुलर क्रिएटर्स में से एक हैं। एल्विश के दो यूट्यूब चैनल हैं, जिन पर लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर्स हैं। उनके वीडियोज को मिलियन्स में व्यूज मिलते हैं।
-यूट्यूब से वह एक महीने में करीब 8 से 10 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्रांड कोलैब्स और प्रमोशन्स के जरिए भी वह अच्छी खासी इनकम करते हैं।
एल्विश यादव का रॉयल लाइफस्टाइल
-एल्विश यादव न सिर्फ अपने बोलने के अंदाज से बल्कि अपने महंगे शौक से भी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल वह गुरुग्राम में 6 बीएचके का शानदार बंगला बनवा रहे हैं, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
-एल्विश यादव को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास पोर्शे, मर्सिडीज, ऑडी और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कार मौजूद हैं। इन सभी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।
फैशन और ब्रांड्स का जबरदस्त क्रेज
-एल्विश यादव को महंगे फैशन ब्रांड्स से खास लगाव है। उनके वॉर्डरोब में अरमानी, गुच्ची, प्राडा जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स की टी-शर्ट्स और बैग्स मौजूद हैं। इसके अलावा एल्विश महंगे जूतों का भी काफी शौक है।
-एल्विश यादव को दुनिया घूमने का बेहद शौक है। उन्होंने लंदन, तुर्की, दुबई और थाईलैंड जैसी खूबसूरत जगहों की यात्रा की है, जिसकी झलक उनके व्लॉग्स में भी देखने को मिलती है। अपने फैंस के लिए वह हमेशा अपनी ट्रैवल जर्नी को कैमरे में कैद करते रहते हैं।
-एल्विश यादव सिर्फ एक यूट्यूबर या रियलिटी शो कंटेस्टेंट नहीं हैं, बल्कि वह आज की युवा पीढ़ी के लिए एक इंफ्लुएंसर और ट्रेंडसेटर बन चुके हैं। अपनी स्मार्टनेस, बिजनेस माइंड और फैनबेस के दम पर उन्होंने एक ऐसी लाइफ बनाई है, जो कई लोगों का सपना हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications