Paris Olympics: क्या राफेल नडाल बीच में ओलंपिक छोड़ देंगे? टेनिस सिंगल्स मैच को लेकर आया बड़ा अपडेट

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में पुरुष वर्ष के टेनिस इवेंट में राफेल नडाल के ऊपर नजरें सभी की रहने वाली हैं। उनके अलावा एक नाम और है और उसके मैच का बेसब्री से इंतजार हर किसी को रहता है। यहाँ बात हो रही है कार्लोस अल्काराज की, जिन्होंने हालिया समय में तबाही मचाई है।

कार्लोस अल्काराज और राफेल नडाल ने मिलकर इस बार ओलंपिक के डबल्स में जोड़ी बनाई है। दोनों दिग्गजों के सामने आने से ही अन्य खिलाड़ी कतराने लगेंगे। इन दोनों ने इस बार अपना पहला मुकाबला भी जीत लिया। शनिवार को दोनों ने मुकाबला खेला था।

rafael nadal

इन दोनों ने अपना पहला मुकाबला अर्जेंटीना की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी के खिलाफ खेला और 7-6 (4), 6-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों ने सीधे सेटों में मुकाबला अपने नाम करते हुए धमाका कर दिया।

अब खबर आ रही है कि नडाल सिंगल्स इवेंट से बाहर हो सकते हैं। नडाल का पहला मैच हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स के खिलाफ है, जो रविवार को होना है। सिंगल्स में नडाल ने दो ओलम्पिक मेडल जीते हैं और फ़िलहाल डबल्स पर ध्यान केन्द्रित कर रहा हैं। ऐसे में सिंगल्स इवेंट से वह हट भी सकते हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए नडाल ने कहा कि कल, मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है। मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। गौतलब है कि नडाल की उम्र 38 साल है और डबल्स में वह 21 साल के कार्लोस अल्काराज के साथ मिलकर खेल रहे हैं। दोनों की जोड़ी धांसू लग रही हैं और उन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया।

नडाल ने कहां कि स्पेनिश टीम के लिए पदक लाने का सर्वोत्तम मौका क्या हो सकता है, हम उस तरह से फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि टीम के लिए जो उचित होगा वह करने का सोचा है। इससे उनका मतलब साफ़ समझा जा सकता है। कार्लोस सिंगल्स में जीत सकते हैं। इसके बाद नडाल और कार्लोस जोड़ी में गोल्ड जीत सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+