Novak Djokovic ने फ्रेंच ओपन 2023 जीता, 23वां ग्रैंड स्लैम के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड, नडाल ने भेजा खास संदेश

Novak Djokovic ने फ्रेंच ओपन 2023 का टाइटल अपने नाम करते ही अभूतपूर्व कीर्तिमान कायम कर दिया। 23वां ग्रैंड स्लैम जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जोकोविच को लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने खास संदेश भेजा।

Novak Djokovic ने रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर पुरुषों के टेनिस में एक नया मानक स्थापित किया। नोवाक जोकोविच ने रविवार को पेरिस में खेले गए फ्रेंच ओपन के फाइनल में नॉर्वे के युवा खिलाड़ी कैस्पर रुड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रूड को 7-6(1), 6-3, 7-5 से मात दी। करियर का तीसरा रोलैंड गैरोस खिताब जीतने में कामयाब रहे जोकोविच को लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल ने खास संदेश भेजा। खुद नडाल, टूर्नामेंट में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सके।

Novak Djokovic

इतिहास रचने वाले नोवाक जोकोविच को नॉर्वे के खिलाड़ी के सामने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रूड ने मजबूत शुरुआत की, लेकिन अनुभवी नोवाक जोकोविच ने शानदार वापसी की।

पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सेट का फैसला टाई-ब्रेकर में हुआ। जोकोविच शुरू में टाईब्रेकर में 1-4 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने अपने अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन किया और लाजवाब शॉट्स की मदद से टाईब्रेकर 13 मिनट में जीत लिया।

दूसरे सेट में, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया और 6-3 से जीत दर्ज की। वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे जोकोविच को एक बार फिर मशक्कत करनी पड़ी। नॉर्वे के खिलाड़ी ने तीसरा सेट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अंत में जोकोविच बीस साबित हुए।

Novak Djokovic

फ्रेंच ओपन 2023 जीतने वाले जोकोविच एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अल्कराज को पीछे छोड़कर नंबर 1 स्थान दोबारा हासिल कर लेंगे। 36 साल और 20 दिन की उम्र में सबसे उम्रदराज रोलैंड गैरोस चैंपियन बने।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

सर्बिया के खिलाड़ी को चैंपियन बनने पर हाल ही में सर्बिया दौरे से लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, सर्बिया के यादगार दौरे के बाद वे जोकोविच की सफलता की खुशी में सर्बिया के साथ शामिल हैं। राष्ट्रपति के अनुसार ये सफलता देश-दुनिया के युवाओं को प्रेरित करेगी।

राफेल नडाल को पीछे छोड़ने वाले जोकोविच कम से कम तीन बार सभी चार ग्रैंड स्लैम इवेंट जीतने वाले दुनिया के पहले लॉन टेनिस प्लेयर बन गए। उनसे पहले करियर ग्रैंड स्लैम (चारों ग्रैंड स्लैम) जीतने वाले खिलाड़ियों में स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल प्रमुख हैं।

नडाल ने जोकोविच के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर कहा, इस अद्भुत उपलब्धि के लिए जोकोविच (@DjokerNole) को बहुत-बहुत बधाई। 23 एक ऐसी संख्या है जिसके बारे में कुछ साल पहले सोचना भी असंभव था। आपने इसे कर दिखाया! अपने परिवार और टीम के साथ इसका आनंद लें!"

पेरिस में खेले गए सेमीफाइनल में जोकोविच को कड़ी टक्कर देने के बावजूद जीतने में असफल रहे कार्लोस अल्कराज ने लिखा, "जीत के लिए और नए रिकॉर्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई! जोकोविच"

एक ही सीजन में चार बड़े टूर्नामेंट जीत चुके जोकोविच आधा ग्रैंड स्लैम हासिल कर चुके हैं। उनसे पहले रॉड लीवर ने (1962 और 1969) में ये रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने भी सर्बियाई टेनिस स्टार की जमकर प्रशंसा की।

ग्रास कोर्ट के बादशाह माने गए 41 साल के रोजर फेडरर 17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। इनके नाम 2004 से 2008 के बीच चार साल से अधिक समय तक नंबर एक पर रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। राफेल नडाल 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।

नडाल को फ्रेंच ओपन के सरफेस लाल बजरी (रोलैंड गैरोस) का बादशाह इसलिए माना गया क्योंकि उन्होंने 14 बार ये खिताब अपने नाम किया। लॉन टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित मुकाबले- करियर ग्रैंड स्लैम में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन को गिना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+