Paris Olympics: जोकोविच ने विंबलडन का बदला ओलंपिक में लिया, कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz: पेरिस ओलंपिक में मेंस सिंगल्स टेनिस में बड़ा धमाका हुआ है। अब तक धांसू प्रदर्शन करते आ रहे कार्लोस अल्काराज को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले काफी समय से धाकड़ प्रदर्शन करते आ रहे कार्लोस अल्काराज को गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा था।
नोवाक जोकोविच हाल ही में विंबलडन में कार्लोस के खिलाफ फाइनल में हारे थे लेकिन उसका बदला अब ले लिया गया। कार्लोस को नोवाक जोकोविच ने कड़े मुकाबले में 2-0 से हराते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। हालांकि कार्लोस ने भी कड़ा संघर्ष किया।

पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पहले सेट में 6-6 पर मामला आ गया था, इसके बाद सेट टाई ब्रेकर में चला गया और जोकोविच ने 7-6 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सर्जरी के दो महीने बाद ही कोर्ट में उतरे जोकोविच ने बेहतरीन खेल दिखाया। दूसरे सेट में भी मामला कुछ ऐसा ही रहा और जोकोविच ने 7-6 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
21 साल के कार्लोस को गोल्ड मेडल का दावेदार इसलिए भी माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने सबसे कम उम्र में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया और बाद में विंबलडन में भी जीत दर्ज की। नोवाक जोकोविच ने पुरुष सिंगल्स में 1988 के बाद से सबसे ज्यादा उम्र के गोल्ड मेडलिस्ट बन गए। उन्होंने 37 साल की उम्र में यह ओलंपिक गोल्ड जीता है।
24 ग्रैंड स्लेम जीत चुके नोवाक जोकोविच के पास अब तक ओलंपिक का गोल्ड नहीं था। करियर गोल्डन स्लेम जीतने के लिए उनको 37 वर्ष तक इंतजार करना पड़ा और अंततः वह इसे हासिल करने में सफल रहे।सभी चारों ग्रेंड स्लेम जीतने वाले वह पांचवे प्लेयर हैं। उनसे पहले स्टेफी ग्राफ, आंद्रे अगासी, राफेल नडाल, सेरेना विलियम्स भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। चारों ग्रैंड स्लेम और ओलंपिक गोल्ड जीतने को करियर गोल्डन स्लेम कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications