दुबई में सानिया मिर्जा को मिला नया साथी! वायरल हुईं तस्वीरें, क्या आपने देखा?

Sania Mirza new family member: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा इन दिनों अपनी ज़िंदगी में कई तरह के बदलाव से गुजर रही हैं। वह अब पेशेवर जिम्मेदारियों और मातृत्व दोनों को बखूबी से निभाने का काम कर रही हैं। साल 2024 की शुरुआत में सानिया ने अपने पूर्व पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया था। इसके बाद से सानिया दुबई के एक शानदार विला में अपने बेटे इजहान मिर्ज़ा मलिक के साथ रह रही हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर की पोस्ट (Sania Mirza new family member)

सानिया सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी से जुड़ी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में सानिया को अपने बेटे इजहान के साथ हंसी-मजाक और प्यार भरे पलों में देखा जा सकता है। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया कि Everything and nothing all at once यानी सब कुछ और कुछ भी नहीं, एक साथ।

Sania Mirza 1

सानिया के परिवार में नए मेहमान की एंट्री

लेकिन इन तस्वीरों में जो चीज़ सबसे ज़्यादा चर्चा में रही, वह थी सानिया के नए परिवार का एक प्यारा सदस्य एक नन्ही सी बिल्ली। तस्वीरों में इजहान को इस क्यूट से पालतू बिल्ली के साथ खेलते और उसे प्यार करते हुए देखा जा सकता है। सानिया ने इस पोस्ट में एक गहरा विचार भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि तूफान हमेशा आपको नहीं बदलते, कभी-कभी वो बस यह दिखाते हैं कि आपकी छत कहां से टपक रही है।

साल 2024 में हो गया था तलाक

गौरतलब है कि सानिया और शोएब की शादी 2010 में हुई थी और 2018 में इजहान का जन्म हुआ था। जनवरी 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया। जहां शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से दूसरी शादी कर ली है, वहीं सानिया पूरी तरह अपने बेटे, करियर और आत्मिक शांति पर ध्यान दे रही हैं। सानिया तलाक के बाद से ही अपने बेटे के साथ एक खुशहाल जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+