'क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो', Sania Mirza के चेहरे पर लौटी खुशी, कही बड़ी बात
Sania Mirza Latest Instagram Photos: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा फैंस के बीच लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया ने अपने परिवार के साथ भारत में ईद मनाती हुईं नजर आईं। सानिया मिर्जा के घर पर मनाई गई ईद के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस सानिया मिर्जा की तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं।
'क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो' (Sania Mirza Latest Instagram Photos)
ईद के कुछ दिन बाद सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ऐसे हंसो जैसे कोई देख नहीं रहा हो...इस तस्वीर पर सानिया मिर्जा के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है। जिससे यह साफ है कि सानिया मिर्जा अब तलाक के गम को भुलाकर आगे निकल गई हैं। सानिया मिर्जा की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा कि क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी की नजर न लगे हमारी दुआ है ये ऐसे ही मुस्कुराती रहें।

परिवार के साथ सानिया मनाती हैं ईद
दुबई की चकाचौंध को पीछे छोड़कर सानिया अपने परिवालों के साथ हैदराबाद लौट आईं। उनके माता-पिता इमरान और नसीमा मिर्जा और उनके बेटे इज़हान ईद के मौके पर एक साथ नजर आएं। सानिया हमेशा से ही परिवार, परंपरा और जुड़ाव से जुड़ी रही हैं। ईद को लेकर वह कहती हैं कि यह एक ऐसा दिन है जब हम सभी एक साथ रहते और खुशी के साथ इसे मनाते हैं। उनका यह दिन अपनी मां या मौसी के घर पर एक शानदार दोपहर के भोजन के साथ शुरू होता है, उसके बाद अपने घर पर 20-30 करीबी दोस्तों और परिवार के साथ शाम का खाना होता है।
सानिया ने बचपन को किया याद
इस दौरान अपने बचपन को याद करते हुए वह बताती हैं कि उन्होंने बताया कि छह साल की उम्र में ईदी इकट्ठा करने और अपना पहला रोज़ा रखा था। बचपन में ईद का मतलब खाना, मौज-मस्ती और ढेर सारी ईदी होती थी। सानिया के मुताबिक अब एक मां के रूप में वह अपने बेटे इज़हान को ये परंपराएं सिखाने में खुशी मिलती है, जिसने हाल ही में अपना पहला रोज़ा रखा है।












Click it and Unblock the Notifications