Jannik Sinner Net worth: कौन हैं यानिक सिनर? 23 साल की उम्र में है अरबों की संपत्ति, किया बड़ा कमाल
Jannik Sinner Net worth: इटली के 23 साल के यानिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का फाइनल धमाकेदार अंदाज में अपने नाम किया। फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यानिक सिनर ने यह मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल से पहले सिनर ने सेमीफाइनल मैच में बेन शेल्टन को हराया था। जीत के बाद से ही यानिक सिनर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।
यानिक सिनर को मिली धमाकेदार जीत (Jannik Sinner Net worth)
यानिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे तीन सेटों में हराया और उन्हें मैच में कोई भी मौका नहीं दिया। दो घंटे 42 मिनट तक चले इस मैच में यानिक सिनर ने पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा। दो घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में यानिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराने का काम किया। इसके साथ ही टेनिस के सिंगल्स में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी अब सिनर बन गए हैं।

यानिक सिनर के पास अरबों की संपत्ति
फोर्ब्स के अनुसार जनवरी 2025 तक यानिक सिनर की कुल संपत्ति लगभग 26.6 मिलियन डॉलर यानी 2,29,78,41,000 भारतीय रुपये है। उनकी आय का स्रोत टेनिस पुरस्कार राशि और विज्ञापन हैं। महज 23 साल की उम्र में वह अरबपति बन चुके हैं। साल 2023 में यूएस ओपन में ज़ेवरेव से चौथे दौर में हारने के बाद से सिनर ने ग्रैंड स्लैम में हार्ड कोर्ट पर कोई मैच नहीं हारा है। तब से वह अपराजित रहे हैं।
यानिक सिनर का रिकॉर्ड दमदार
उन्होंने ग्रैंड स्लैम में लगातार 21 हार्ड कोर्ट मैच जीते हैं, जिसमें पिछले साल मेलबर्न और न्यूयॉर्क में उनकी जीत भी शामिल है। अपनी जीत के बारे में सिनर ने कहा कि यह सफर मेरे लिए बहुत मज़ेदार था। समय बहुत तेज़ी से बीतता है। दूसरी तरफ जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव न्यूयॉर्क, पेरिस और मेलबर्न में ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल हार चुके हैं, सिनर की लगातार बॉल-स्ट्राइकिंग और शानदार मूवमेंट का सामना करने में वह संघर्ष करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications