Australian Open: यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, इटली के जेवरेव को हराया
Australian Open 2025 Final: जैनिक सिनर ने रविवार को रॉड लेवर एरिना में पुरुष एकल फाइनल में अलेक्जेंडर ज़ेवरेव के खिलाफ़ अपना ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब बचाकर इतिहास रच दिया। सिनर ने यह मैच 6-3, 7-6 (7-4), 6-3 से जीता। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अब तीन स्लैम खिताब जीतने वाले इतिहास के पहले इतालवी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने निकोला पिएट्रांगेली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 1959-60 में रोलैंड गैरोस में लगातार दो पुरुष खिताब जीते थे।
जेवरेव के खिलाफ दमदार रहा मैच
23 साल की उम्र में सिनर ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह काबिले तारीफ हैं। उन्होंने पिछले जून में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी। उनके मुकाबलों की बात करें तो जेवरेव के खिलाफ उनका प्रदर्शन भी शानदार था। पहले सेट में सर्विस ब्रेक करने के बाद उन्होंने मैच में अपनी पकड़ बनाई। दूसरा सेट भी कड़ा था, लेकिन सिनर ने टाईब्रेकर में अपने खेल से दबदबा बनाया।

2 घंटे और 42 मिनट तक चला मुकाबला
सिनर और ज्वेरेव के बीच यह फाइनल मुकाबला 2 घंटे और 42 मिनट चला, जिसमें सिनर ने 6-3, 7-6(4), 6-3 से सफलता हासिल की। सिनर ने पिछले साल डेनियल मेदवेदेव को पांच सेटों में हराकर खिताब जीता था। 21वीं सदी में लगातार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के साथ शामिल हो गए हैं।
रोमांचक रहा मुकाबला
पिछले 13 महीनों में यह सिनर का तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है, और लगातार दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का हासिल करना सच में काबिले तारीफ है। फाइनल में ज्वेरेव ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि, दूसरे सेट में उनकी लय टूट गई और सिनर ने उसे पूरा फायदा उठाया। तीसरे सेट में ज्वेरेव फिर संघर्ष करते नजर आए और सिनर ने अपनी ताकत का पूरा उपयोग किया। इस तरह मुकाबले को सिनर ने अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications