यूएस ओपन 2025 में कितनी मिलेगी प्राइज मनी? अकेला विनर ले जाएगा IPL और वर्ल्ड कप विजेता टीम से ज्यादा पैसा
US Open 2025 Prize Money: टेनिस का सीजन अब समाप्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इस साल का एंटी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन ही होना है, इसके बाद कोई अन्य इवेंट नहीं होगा। इससे पहले तीन बड़े टेनिस टूर्नामेंट इस वर्ष हो गए हैं। सबसे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट खेला गया था।
हर वर्ष अंतिम ग्रैंड स्लेम के रूप में यूएस ओपन ही होता है, इस वर्ष 24 अगस्त से इवेंट की शुरुआत हो रही है। टेनिस जगत के दिग्गज प्लेयर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी और रोमांचक मैचों की उम्मीद भी की जा सकती है। फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार है।

न्यूयॉर्क में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है। इवेंट प्राइज मनी के हिसाब से भी काफी ख़ास है। जीतने वाले खिलाड़ी इस इवेंट में मालामाल हो जाता है। एक ही खिलाड़ी इतना पैसा लेकर जाता है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।
क्रिकेट में वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियंस जैसे इवेंट होते हैं। उनके अलावा आईपीएल को क्रिकेट में सबसे महंगी लीग माना जाता है लेकिन यूएस ओपन की प्राइज मनी इन सबको पीछे छोड़ देती है। इतना पैसा सिंगल्स में जीतने वाला प्लेयर लेकर जाता है।
US Open 2025: पैसों की बारिश
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यूएस ओपन जीतने वाला खिलाड़ी पैसों से लद जाएगा। पुरुष सिंगल्स में 5 मिलियन यूएस डॉलर की इनामी राशि है। डॉलर को रुपये में बदला जाए, तो यह रकम 43 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बैठती है। महिला सिंगल्स में भी इतनी रकम है। हारने वाले को 21 करोड़ से ज्यादा की रकम मिलनी है।
US Open 2025: अन्य कैटेगरी में इनामी राशि
इसके बाद पुरुष और महिला वर्ग में डबल्स में टाइटल जीतने वाले प्लेयर्स को 1 मिलियन की राशि मिलेगी। इसे भारतीय करेंसी में बदला जाए, तो 17 अगस्त 2025 के हिसाब से 8 करोड़ 76 लाख रुपये बैठते हैं। यही धन राशि मिक्स डबल्स में जीतने वालों के लिए निर्धारित है। इसका मतलब है कि यूएस ओपन में जीत दर्ज करते ही पैसों की बारिश है।












Click it and Unblock the Notifications