French Open: पूर्व चैम्पियन हालेप 19 साल की खिलाड़ी से हारीं, बोलीं- मैच के दौरान पैनिक अटैक आया था
नई दिल्ली, 27 मई: पूर्व विश्व नंबर एक सिमोना हालेप गुरुवार को फ्रेंच ओपन से बाहर हो गई। वह चीनी की युवा खिलाड़ी झेंग किनवेन के आक्रामक खेल के सामने टिक नहीं पाईं और दूसरे दौर में 2-6, 6-2, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा।
हालेप ने विंबलडन जीतने से पहले 2018 में रोलैंड गैरोस में ट्रॉफी जीती। वे जनवरी में मेलबर्न में सीधे सेटों में 19 वर्षीय झेंग के खिलाफ पिछली बार जीत चुकी थीं।

30 वर्षीय रोमानियाई ने खेल में दबदबा बनाकर एक अच्छी शुरुआत की, और दुनिया में 74 वें स्थान वाली झेंग के खिलाफ कंट्रोल में लगी।
लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी के रैकेट को लय मिलनी शुरू हो गई और हालेप ने ऐसी कई गलतियां की जिनकी उनसे उम्मीद नहीं थी। फिर झेंग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
झेंग ने लगातार आठ गेम जीते और निर्णायक सेट में 3-0 की बढ़त हासिल की और हालेप ने सिर्फ एक और गेम जीता।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 गेंदों में 50 रन ठोंक वेलोसिटी को फाइनल में पहुंचाया, डेब्यू मैच में ठोंका महिला IPL का सबसे तेज 50
झेंग ने कोर्ट में एक इंटरव्यू में कहा, "मैं वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही हूं, और यह वास्तव में अच्छा था, यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। मैं आज खुश हूं।"
हालेप को भी तीसरे सेट के दौरान सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और कोर्ट पर उनकी नब्ज और ब्लड प्रेशर की जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि उनको पैनिक अटैक आया है।
मुस्कुराते हुए हालेप ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि इसे कैसे संभालना है, क्योंकि मुझे यह अक्सर नहीं होता है।"
"मैं वास्तव में नहीं जानती कि ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि मैं मैच को लीड कर रही थी। मैं अच्छा खेल रही थी। मैं ध्यान फोकस नहीं कर सकी। मैच के बाद, (यह) काफी कठिन था। लेकिन अब मैं अच्छी हूं। मैं ठीक हो गई, और मैं इस घटना से सीखूंगी।"
ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड स्लैम पदार्पण करने के बाद केवल अपना दूसरा मेजर खेल रही झेंग, अगली बार स्थानीय आशा अलिजे कॉर्नेट और लातविया की पूर्व चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको के बीच मैच के विजेता से भिड़ेंगी।












Click it and Unblock the Notifications