French Open : राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली। 13 बार के चैंपियन राफेल नडाल ने मंगलवार, 31 मई को फ्रेंच ओपन 2022 क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को हरा दिया। नडाल ने जोकोविच के खिलाफ टेनिस के अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ अपनी फिटनेस पर सभी संदेहों को दूर कर दिया। नडाल ने जोकोविच को 4 घंटे 12 मिनट में 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 (4) से हराया। जोकोविच के खिलाफ राफेल नडाल की यह 29वीं जीत है। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए 58 मैचों में जोकोविच ने 30 और नडाल ने 28 जीते थे।

नडाल का अब सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के साथ होगा, जिन्होंने पहले दिन में कार्लोस अल्काराज को बाहर कर दिया। नडाल ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के बाद रोलैंड गैरोस में अपने अविश्वसनीय रिकॉर्ड को 110-3 तक बढ़ा दिया। उनमें से दो हार नोवाक जोकोविच के खिलाफ हुई, जिसमें पिछले साल के सेमीफाइनल में मिली हार शामिल है। इस जीत के साथ, नडाल अपना 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए तैयार हैं और उन्होंने जोकोविच और रोजर फेडरर पर 2 मेजर से बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला के पिता ने आंसू बहाते हुए उतारी पगड़ी, सहवाग ने भावुक होकर कही ये बातें
मैच के बाद दुनिया के नंबर 1 नोवाक जोकोविच को यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं था कि वह "बेहतर खिलाड़ी" राफेल नडाल से फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल मैच हार गए। जोकोविच ने कहा कि उन्हें 'क्ले किंग' नडाल के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई पर गर्व है। चार घंटे और 12 मिनट तक चले मैच में स्पेन के खिलाड़ी 2-6, 6-4, 2-6, 6-7(7) से हारने के बाद जोकोविच का खिताबी बचाव समाप्त हो गया।
जोकोविच ने मैच के बाद कहा, 'मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मुझे पता है कि मैं बेहतर खेल सकता था। मुझे आखिरी शॉट तक लड़ने और रहने पर गर्व है। मैं आज एक बेहतर खिलाड़ी से हारा हूं। मेरे पास मौके थे। बस उनका उपयोग नहीं किया और मुझे यह हार स्वीकार करनी होगी।"












Click it and Unblock the Notifications