क्या Sania Mirza का बेटा शोएब मलिक से मिलने जाता है? हैरान करने वाला सच आ गया सामने
Sania Mirza: एक दशक से ज्यादा समय तक ख़ुशी से एक साथ रहने के बाद सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक ने तलाक ले लिया। सानिया के फैन्स के लिए एक घर धक्का था लेकिन अब चीजें नॉर्मल हो गई हैं। सानिया मिर्जा ने भी उस दौर से बाहर निकलने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया।
सानिया मिर्ज़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह कई बार अपनी डेली लाइफ को लेकर अपडेट देती रहती हैं। दोस्तों के साथ उनकी फोटो आती रहती हैं। इन्स्टाग्राम पर फैन्स को भी उनके फोटो और अपडेट्स का इन्तजार रहता है।

सानिया अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। सवाल यह आता है कि क्या इजहान अब भी अपने पिता शोएब मलिक से मुलाक़ात करता है? उधर दूसरी शादी करने वाले शोएब मलिक भी दुबई में ही रहते हैं। ऐसे में इजहान के लिए माता-पिता से मिलना आसान है।
शोएब मलिक के साथ इजहान नहीं रहता लेकिन मुलाक़ात जरुर होती है। हाल ही में इजहान के जन्मदिन पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। माँ और पिता के साथ अलग-अलग बर्थडे सेलिब्रेट करने की तस्वीरें सामने आई थी। ऐसे में यह तो साफ़ है कि शोएब अपने बेटे से मुलाकात करते हैं।
शोएब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला था, जिसमें अपने बेटे को जन्मदिन विश किया। शोएब मलिक ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे चैम्प। आपके आने वाले कई वर्ष हंसी और प्यार से भरे रहें, इज्जू बाबा हमेशा आपके सपोर्ट में हैं और आप बड़े होकर हम सभी को गौरवान्वित करें।
सानिया ने अलग पोस्ट डालकर लिखा था मेरे बच्चे तुम छह साल के हो गए हो, मैं भरोसा नहीं कर पा रही। मेरी मुस्कान की वजह ही तुम हो। शोएब मलिक ने अपने इन्स्टाग्राम पर बेटे के कैक काटने की तस्वीर का वीडियो अलग से पोस्ट किया था। इससे साफ़ है कि माँ-बाप अलग हुए हैं लेकिन बेटे दोनों से मिलता है। वह रहता सानिया के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications