कार्लोस अल्काराज ने मचाया तहलका, 56 मिनट में जीतकर चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल पहुंचे
युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने धमाल मचाया है। चाइना ओपन में कार्लोस अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। रविवार को खेले गए मैच में कार्लोस ने अपना धांसू अंदाज दिखाया। वह तगड़ी फॉर्म में हैं और सीधे सेटों में मैच अपने नाम कर लिया।
यूएस ओपन में दूसरे राउंड में ही बाहर होने के बाद कार्लोस ने वापसी की है। उन्होंने अग्रेसिव खेल का प्रदर्शन करते हुए चाइना ओपन में तहलका मचाने का काम किया है। क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने नीदरलैंड्स के टैलोन ग्रीक्सपूर को पराजित करते हुए अगले चरण में जगह हासिल की।

कार्लोस ने इतना धांसू प्रदर्शन किया कि मुकाबला महज 56 मिनट में ही समाप्त हो गया। अल्काराज ने 6-1 और 6-2 से दोनों सेट अपने नाम करते हुए मैच जीत लिया। यह उनकी टूर लेवल पर 200वीं जीत थी। इसे एक बड़ा माइलस्टोन है। अल्काराज का कहना है कि मैं जीत दर्ज करते हुए आगे बढ़ता रहना चाहता हूँ। अभी मैं तैयार महसूस कर रहा हूँ, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूँ। मुझे लगता है कि मेरा टेनिस फिर से आ गया है।
अगर इसी तरह कार्लोस अल्काराज खेलते चले गए तो उनके सामने आने वाले विपक्षी प्लेयर्स के लिए परेशानी हो जाएगी। उनके पास खिताब जीतने से पहले तीन मैच और हैं। इनमें फाइनल मुकाबला भी शामिल है। धांसू फॉर्म और तूफानी फॉर्म के साथ वह टाइटल अपने नाम कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications