Carlos Alcaraz: कार्लोस अल्कराज ने मचाया गदर, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बड़ी जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंचे
Carlos Alcaraz vs Yannick Hanfmann Live Score: टेनिस की दुनिया के युवा सुपरस्टार कार्लोस अल्कारोज़ आज ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2026 के दूसरे दौर के मुकाबले में खेल रहे हैं। मेलबर्न के रॉड लेवर एरेना में आज उनका सामना जर्मनी के यान्निक हनफमैन से हो रहा है, जहाँ अल्कारोज़ ने अपनी आक्रामक सर्विस और 'ड्रॉप शॉट्स' से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है क्योंकि हनफमैन ने शुरुआती सेट में वर्ल्ड नंबर-1 अल्कारोज़ को कड़ी टक्कर दी, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अल्कराज़ को हनफमैन से टक्कर मिली लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए पहला सेट 7-6 से जीत लिया। मुकाबला टाई-ब्रेकर तक गया, जहां अल्कराज़ ने 7-4 से बाज़ी मारकर पहला सेट अपने नाम किया। इससे पता चलता है कि एक चैम्पियन किस तरह वापसी कर धमाल मचाता है।
कार्लोस ने दूसरे सेट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। यहां से हनफमैन के सामने कड़ी चुनौती थी और अल्कराज की चुनौती से पार पाना मुश्किल था।
कार्लोस अल्कराज़ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे सेट में 6-2 से जीत दर्ज की और आसानी से तीसरे दौर में पहुंच गए। मुकाबले के दौरान अपने सर्व को संभालना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि यानिक हान्फ़मैन ने आखिरी कोशिश में जबरदस्त दबाव बनाया और स्कोर को चार बार ड्यूस तक ले गए। बावजूद इसके, अल्कराज़ ने धैर्य और क्लास दिखाते हुए अहम पलों में बढ़त बनाई और अंततः मैच अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह मुकाबला 7-6, 6-3, 6-2 से जीता।












Click it and Unblock the Notifications