Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कार्लोस अल्काराज चाइना ओपन जीतने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पहुंचे, जानिए किस इमरजेंसी के कारण भागे

कम उम्र में कार्लोस अल्काराज ने टेनिस की दुनिया में तहलका मचाया है। अल्काराज ने हाल ही में चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया है। जैनिक सिनर को पराजित करते हुए कार्लोस ने धमाका कर दिया। 21 साल की उम्र में कार्लोस अल्काराज ने टाइटल जीतने के अगले दिन शंघाई में मीडिया को संबोधित किया।

टाइटल जीतने के बाद कार्लोस ने कोई जश्न भी नहीं मनाया। उन्होंने सीधा अगले टूर्नामेंट में जाने का फैसला लिया। वह जीत दर्ज करने के तुरंत बाद ही एयरपोर्ट भागे। इसके पीछे भी एक बड़ी वजह थी। उनके अगले टूर्नामेंट के लिए ज्यादा समय नहीं बचा था।

carlos alcaraz

कार्लोस ने कहा कि जीत के बाद सीधा मुझे एयरपोर्ट की तरफ दौड़ना पड़ा। सब कुछ जल्दीबाजी में हुआ। शंघाई हम काफी देरी से पहुंचे, इसलिए मैं अच्छी तरह सो भी नहीं पाया। उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता से पहले मुझे सिर्फ नहाने भर का मौका मिला।

गौरतलब है कि अल्काराज को शंघाई मास्टर्स खेलने के लिए जाना था, इस वजह से चाइना ओपन में खिताबी जीत का जश्न उन्होंने नहीं मनाया। इस इवेंट में मैचों के अप्रोच को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य मैचों को मैं लेता हूँ, ठीक उसी तरह इस बार भी कोर्ट पर जाऊँगा। इसके लिए कोई अलग रणनीति नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं हर मैच की तरह खेलने के लिए जाऊँगा और इसके लिए तैयार हूँ। देखते हैं आगे क्या होता है।

चाइना ओपन में कार्लोस के सामने हारने वाले सिनर के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता को लेकर कार्लोस ने पूरी तरह से स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच दोस्ती नहीं है लेकिन सम्मान है। इससे यही कह सकता हूँ कि हमारे सम्बन्ध अच्छे हैं।

कार्लोस अल्काराज की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनको पराजित कर पाना मुश्किल काम है। चाइना ओपन जीतने के बाद उनके हौसले निश्चित रूप से बुलंद हैं। शंघाई मास्टर्स में भी कार्लोस अपना धमाकेदार प्रदर्शन दिखा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+