कार्लोस अल्कराज या यानिक सिनर, कौन है ज्यादा अमीर? कई भारतीय क्रिकेटर भी पैसों में पीछे
Carlos Alcaraz vs jannik sinner Networth: विंबलडन 2025 का फाइनल मैच एकतरफा रहा था। इस बार कार्लोस अल्कराज का जादू देखने को नहीं मिला लेकिन यूएस ओपन में उनका धमाका रहा है। अल्कराज इस मुकाबले में फेवरेट माने जा रहे थे लेकिन यानिक सिनर के सामने उनकी एक नहीं चली। कार्लोस को सिनर ने आसानी से पराजित कर दिया।
कार्लोस अल्कराज इस इवेंट में अपने टाइटल बचाने के लिए उतरे थे। पिछला विंबलडन उन्होंने जीता था और इस बार भी जीतने के इरादे से आए थे लेकिन यानिक सिनर फ्रेंच ओपन का बदला लेने के लिए तैयार बैठे थे और उनका रैकेट अल्कराज के ऊपर भारी पड़ा।

यानिक सिनर ने अल्कराज को 3-1 के अंतर से पराजित कर दिया। इटली के सिनर ने पहली बार विंबलडन का टाइटल अपने नाम किया है। सिनर को विनर बनने के लिए 35 करोड़ से ज्यादा रकम मिली है। अल्कराज ने हारने के बावजूद 17 करोड़ से ज्यादा धन राशि अपने नाम कर ली। अब दोनों की नेटवर्थ के बारे में जानना भी जरूरी है।
Jannik Sinner Networth
यानिक सिनर ने विंबलडन जीतकर 35 करोड़ से ज्यादा की रकम प्राप्त की है, इससे उनको नेटवर्थ में फायदा हुआ है। इटली से आने वाले इस टेनिस स्टार की कुल नेटवर्थ 30 से 35 मिलियन के करीब आंकी गई है। अगर इस रकम को भारतीय करेंसी में कन्वर्ट किया जाए, तो यह धन राशि 300 करोड़ के करीब होती है। यानिक सिनर की उम्र अभी महज 23 वर्ष है।
Carlos Alcaraz Networth
2025 तक कार्लोस अल्कराज की कुल संपत्ति करीब 40 मिलियन डॉलर आंकी गई है, यह सेलिब्रिटी नेटवर्थ में बताया गया है। कार्लोस अल्कराज की प्रोपर्टी का एक बड़ा हिस्सा टेनिस इवेंट्स जीतने पर आता है। इसके अलावा वह ब्रांड प्रमोशन और एंडोर्समेंट से भी पैसा बनाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आज के समय में कार्लोस अल्कराज की नेटवर्थ 40 से 45 मिलियन यूएस डॉलर के करीब है। इस रकम को अगर भारतीय करेंसी में बदला जाए, तो यह 334 से ज्यादा बनती है, जो काफी बड़ी है क्योंकि कार्लोस अभी महज 22 साल की है।
कई भारतीय खिलाड़ी पैसों के मामले में पीछे
इतनी कम उम्र में कार्लोस अल्कराज और यानिक सिनर पैसों के मामले में कई भारतीय क्रिकेटरों से आगे हैं। रोहित शर्मा, रविन्द्र जडेजा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव आदि से आगे हैं। आईपीएल में इतने सालों से खेल रहे ये खिलाड़ी इन दो युवाओं को मात देने में नाकाम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications