Carlos Alcaraz: कार्लोस अल्कराज किसे कर रहे हैं डेट? कौन है टेनिस स्टार की गर्लफ्रेंड
Carlos Alcaraz Girlfriend: यूएस ओपन के पुरुष वर्ग इवेंट के सेमीफाइनल मैच में स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने तहलका मचा दिया। कार्लोस ने जोकोविच को पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तया कर लिया और अब टाइटल जीतने से महज एक कदम दूर हैं।
अक्सर कार्लोस अल्कराज की गर्लग्रेंड के बारे में अफवाहें उड़ती रही हैं। लोगों को उत्सुकता भी रहती हैं कि आखिर वह कौन है, जिसे यह युवा टेनिस स्टार डेट कर रहा है। इसके बारे में अलग-अलग जानकारियां सामने आती रही हैं।

किसके साथ जुड़ता रहा है Carlos Alcaraz का नाम
सार्वजनिक रूप से कार्लोस अल्कराज का नाम मारिया गोंजालेज से जोड़ा जाता रहा है लेकिन टेनिस स्टार की तरफ से कभी कुछ नहीं कहा गया। वह स्पेन की उसी जगह से आती हैं, जहां कार्लोस अल्कराज का जन्म हुआ था। मर्सिया से वह आती हैं। वह भी टेनिस प्लेयर हैं और लॉ ग्रेजुएट भी हैं। फैन्स ने कुछ समय तक दोनों के रिश्ते की बातें की लेकिन बाद में ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आई।
Carlos Alcaraz बताते हैं खुद को सिंगल
इसके बाद कार्लोस का नाम दो अन्य महिलाओं के साथ भी जुड़ा लेकिन पुष्टि वहां भी नहीं हुई और सार्वजनिक रूप से एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐसा इंसान मिलना बहुत मुश्किल है, जिसके साथ आप अपनी बातें शेयर कर सकें। इसके बाद पिछले साल भी कार्लोस का एक बयान आया था कि मैं सिंगल हूं और मैं किसी का इंतजार कर रहा हूँ। एक टेनिस खिलाड़ी के लिए सही इंसान का मिलना मुश्किल है क्योंकि हम हर समय ट्रेवल कर रहे होते हैं।
अल्कराज के इस बयान ने काफी कुछ साफ कर दिया लेकिन जब भी अफवाहें उड़ती हैं, तो उनका नाम मारिया गोंजालेज के साथ ही जोड़ा जाता है। फ़िलहाल सार्वजनिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है। इस समय तो कार्लोस फ्रेंच ओपन जीतने का जश्न मना रहे हैं।
भविष्य का नडाल और फेडरर
हाल ही में फ्रेंच ओपन जीत के बाद उनको लगभग 25 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। उस समय इटली के जैनिक सिनर के खिलाफ हुए मुकाबले में कार्लोस दो सेट पिछड़ गए थे, इसके बाद वापसी कर अगले तीनों सेट जीतकर ख़िताब बचा लिया। लगातार उन्होंने दूसरी बार टाइटल जीता है। इस जीत के बाद उनको भविष्य का नडाल और फेडरर कहा जा रहा है। अब देखना होगा कि यूएस ओपन में वह क्या करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications