Wimbledon 2024: कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन में किया धमाका, इटली के 3 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Wimbledon 2024: विंबलडन चैम्पियनशिप में कार्लोस अल्काराज का धांसू खेल जारी है। कार्लोस के अलावा इटली के कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से जलवा दिखाया है। कार्लोस क्वार्टर फाइनल में पहुँच गए हैं। इटली के तीन खिलाड़ी एक साथ क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल करने में सफल रहे हैं। ऐसा इटली ने पहली बार किया है।

इटली के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेत्ती पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने फ्रांस के जियोवानी एमपेत्सी को पराजित करते हुए इतिहास रचा। इटली के लिए यानिक सिनर ने पुरुष सिंगल्स और जैसमीन पाओलिनी की भी जीत मिली है।

carlos alcaraz

यानिक सिनर ने बेन शेल्टन को पराजित कर दिया। अब उनकी भिड़ंत डेनिल मेदवेदेव से होना है। जैसमीन को मेडिसिन कीज के तीसरे राउंड में हटने का फायदा मिल गया। उस समय स्कोर 5-5 की बराबरी पर चल रहा था। पाओलिनी का मुकाबला एम्मा नवारो से होना है।

उधर कार्लोस अल्काराज ने अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। हाल ही में फ्रेंच ओपन जीतकर तहलका मचाने वाले अल्काराज ने 16वीं वरीयता प्राप्त उगो हम्बर्ट को पराजित कर दिया और अगले चरण के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।उधर नोवोक जोंकोविक ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+