US Open में Carlos Alcaraz ने जोकोविच को हराकर किया कमाल, फाइनल में ट्रॉफी के लिए अब किससे होगी जंग?
US Open, Carlos Alcaraz: स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज़ पिछले कुछ समय से टेनिस जगत में छाए हुए हैं। आने वाले समय में उन्हें भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर अपने शानदार फॉर्म का जलवा दिखाते हुए यूएस ओपन 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे वरीयता प्राप्त अल्कारेज़ ने सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर सबको चौंका दिया। आर्थर ऐश स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में अल्कारेज़ ने 6-4, 7-6(4), 6-2 से जीत दर्ज की।
अल्कारेज ने मैच में बनाया दबदबा (US Open, Carlos Alcaraz)
मुकाबला शुरू होते ही अल्कारेज़ ने अपने इरादे साफ कर दिए। तेज़ सर्विस, दमदार रिटर्न और शानदार बेसलाइन गेम ने जोकोविच को शुरुआत से दबाव में ला दिया। पहले सेट में उन्होंने 6-4 से जीत हासिल की। दूसरा सेट बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। लेकिन टाई-ब्रेक में अल्कारेज़ ने 7-6(4) से बढ़त बना ली। तीसरे सेट में तो उन्होंने पूरी तरह मैच पर कब्ज़ा कर लिया और 6-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

जोकोविच को मिली हार
जोकोविच ने अल्कारेज़ के खिलाफ अपने पिछले दो मुकाबले जीते थे, लेकिन इस बार युवा खिलाड़ी का जोश और फिटनेस भारी पड़ा। 38 साल के जोकोविच ने मैच के बाद माना कि दूसरे सेट तक वह पूरी ताकत से लड़े, लेकिन इसके बाद उनकी ऊर्जा खत्म हो गई। उन्होंने साफ कहा कि अल्कारेज़ और सिनर इस समय बहुत ऊंचे स्तर पर खेल रहे हैं। मैंने कोशिश की, लेकिन तीसरे सेट में पेस पकड़ पाना मुश्किल हो गया।
हार के बाद क्या बोले जोकोविच
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोकोविच ने कहा कि मैंने पूरे दम से दो सेट तक खेला, लेकिन इसके बाद थकान हावी हो गई। इस जीत के साथ अल्कारेज़ लगातार दूसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। अब उनका सामना या तो टॉप सीड जानिक सिनर से होगा या कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम से। खासकर अगर फाइनल में सिनर और अल्कारेज़ आमने-सामने आते हैं, तो फैंस को एक ऐतिहासिक जंग देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications