कार्लोस अल्कराज के सामने मैदान छोड़ भागा विपक्षी खिलाड़ी, फाइनल में पहले सेट में बन गए चैम्पियन
Carlos Alcaraz: स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने एक बाद फिर से धमाल मचा दिया है। इस बार उन्होंने सिनसिनाटी मास्टर्स 1000 का टाइटल अपने नाम कर लिया। हाल ही में कार्लोस अल्कराज को विंबलडन में हार का सामना करना पड़ा था, उस समय यानिक सिनर उनके सामने थे, इस बार सिनर थे।
हालांकि सिनर इस मैच में खेलने के लिए नहीं उतरे। फाइनल में उनके हटने से कार्लोस बिना खेले ही चैम्पियन बन गए। हालांकि सिनर पहले सेट में आए थे लेकिन चोट के कारण वापस चले गए, इसके बड़ा कार्लोस अल्कराज को इवेंट का विजेता घोषित कर दिया गया।

मास्टर्स 1000 में सिनर का जलवा देखने को मिलता है, वह आठवीं बार इस प्रतिष्ठित इवेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल हुए थे। सिनर और अल्कराज की टक्कर अक्सर होती रहती है। फ्रेंच ओपनर के बाद विंबलडन में दोनों आमने-सामने आए थे और अब सिनसिनाटी मास्टर्स में भी मुकाबला हुआ।
सिनर की चोट ज्यादा गंभीर होने से मामला खराब हो सकता है क्योंकि उनको यूएस ओपन में भी खेलना है, वहां भी कार्लोस और उनकी टक्कर हो सकती है। यानिक सिनर ने पिछले यूएस ओपन में टाइटल अपने नाम किया था। इस बार भी उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। देखना होगा कि उनकी चोट कितनी गहरी है।












Click it and Unblock the Notifications