T20 वर्ल्ड कप से भी ज्यादा पैसा, ऑस्ट्रेलियन ओपन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मशीन से गिननी पड़ेगी प्राइज मनी

Australian Open 2026 Prize Money: टेनिस की दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 अपनी रिकॉर्ड तोड़ प्राइज मनी (इनामी राशि) को लेकर सुर्खियों में है। इस साल खिलाड़ियों पर पैसों की जबरदस्त बरसात होने वाली है। टूर्नामेंट आयोजकों ने इस बार प्राइज मनी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है, जो पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ देगी।

साल भर में होने वाले चार ग्रैंड स्लेम में ऑस्ट्रेलियन ओपन सबसे पहले आता है. जनवरी में आने वाले इस इवेंट का क्रेज अलग तरह का होता है. इस बार प्राइज मनी में वृद्धि के कारण भी चर्चा ज्यादा बढ़ गई है।

Australian Open 2026 prize money

कुल प्राइज मनी में कितनी हुई बढ़ोतरी?

इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन की कुल इनामी राशि (सब तरह के इनाम) में करीब 16 फीसदी की भारी वृद्धि देखी गई है। पिछले साल (2025) की तुलना में इस बार खिलाड़ियों के लिए बजट बढ़ाकर लगभग 95 से 100 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के करीब पहुँच गया है।

जीतने वाले को कितना मिलेगा (Australian Open 2026 Prize Money)

अगर सिंगल विजेताओं की बात करें, तो इस बार पुरुष और महिला चैंपियन को 25.13 करोड़ की भारी-भरकम राशि मिलेगी, जो पिछले साल के मुकाबले 19% ज्यादा है। वहीं, उपविजेता को लगभग 13.02 करोड़ से की रकम मिलेगी।

प्लेयर्स की बल्ले-बल्ले (Australian Open 2026 Prize Money)

इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां केवल जीतने वालों पर ही नहीं, बल्कि शुरुआती दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ियों पर भी धनवर्षा होती है। पहले राउंड (Round 1) में हारने वाले खिलाड़ी को भी लगभग 91 लाख मिलते हैं, जबकि दूसरे राउंड तक पहुंचने वालों की झोली में 1.36 करोड़ से ज्यादा की रकम आती है। सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले खिलाड़ियों को करीब 7.57 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी। प्राइज मनी में इस ऐतिहासिक उछाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन को दुनिया के सबसे अमीर खेल आयोजनों की सूची में और ऊपर पहुंचा दिया है। टूर्नामेंट में खेलने वाले प्लेयर्स की बल्ले-बल्ले ही है, कुछ न कुछ पैसा मिलना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+