Australian Open 2026: कार्लोस अल्काराज़ ने रचा इतिहास, जोकोविच को हरा तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड
Australian Open 2026, Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz: टेनिस की दुनिया को आज एक नया हीरो मिल गया है। स्पेन के 22 वर्षीय सनसनी कार्लोस अल्काराज़ ने मेलबर्न पार्क में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 (Australian Open 2026) के फाइनल में महान नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के साथ ही अल्काराज़ पुरुष टेनिस इतिहास में 'करियर ग्रैंड स्लैम' (सभी चारों मेजर खिताब जीतना) पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
नोवाक जोकोविच का टूटा सपना (Australian Open 2026, Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz)
रॉड लेवर एरेना में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच के पक्ष में रही। जोकोविच ने अपने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में अल्काराज़ की सर्विस दो बार तोड़ी और इसे 6-2 से जीतकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम की ओर कदम बढ़ाए। हालांकि, वर्ल्ड नंबर-1 अल्काराज़ ने दूसरे सेट से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने जोकोविच की सर्विस पर दबाव बनाया और दूसरा सेट 6-2 से जीतकर मुकाबले में बराबरी की। तीसरे सेट में दोनों के बीच लंबी रैलियां देखने को मिलीं, जिसमें अल्काराज़ ने 6-3 से बाजी मारकर जोकोविच की पकड़ कमजोर कर दी।

चौथे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने टेनिस के सबसे ऊंचे स्तर का खेल दिखाया। जोकोविच ने मैच को पांचवें सेट तक खींचने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवा अल्काराज़ के पास उनकी हर चाल का जवाब था। अल्काराज़ ने चौथा सेट 7-5 से जीतकर जोकोविच के अपराजेय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले जोकोविच मेलबर्न में कभी फाइनल नहीं हारे थे।
हार के बाद भी जोकोविच ने जीता दिल
ट्रॉफी समारोह के दौरान जोकोविच ने अल्काराज़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि कार्लोस, तुम जो कर रहे हो वह ऐतिहासिक और महान है। तुम्हारे करियर में अभी बहुत समय बचा है। मुझे पूरा यकीन है कि अगले 10 सालों में मैं तुम्हें कई बार और देखूंगा।" जोकोविच के इस मजाक पर पूरा स्टेडियम ठहाकों से गूंज उठा।
राफेल नडाल को लेकर हुए भावुक
इस दौरान स्टैंड्स में बैठे स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल को देखकर जोकोविच खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि मुझे स्टैंड्स में बैठे महान राफा से भी बात करनी है। ज़ाहिर है, आपको वहां देखना और यहां कोर्ट पर न देखना थोड़ा अजीब है। आपके साथ कोर्ट साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात थी।












Click it and Unblock the Notifications