Paris Oympics: कार्लोस अल्काराज ओलंपिक में दिग्गज के साथ खेलेंगे, गोल्ड मेडल मिलना तय?
पेरिस ओलंपिक के दौरान टेनिस में सबसे ज्यादा नजरें जिस खिलाड़ी के ऊपर रहेंगी, उसका नाम कार्लोस अल्काराज है। स्पेन के इस खिलाड़ी के लिए यह साल बेहद खास रहा है। इस साल कार्लोस अल्काराज ने दो खिताब जीते हैं और कम उम्र में बड़ा धमाका किया है।
कार्लोस ने इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। वह 21 साल में टाइटल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए। इसके बाद विंबलडन में भी उनका धमाका जारी रहा। इस बार भी उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया। विंबलडन के फाइनल में कार्लोस ने नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गज को हरा दिया।

ओलंपिक में भी उनसे पदक की उम्मीदें रहेंगी। ओलंपिक में टेनिस के डबल्स में कार्लोस अल्काराज एक बड़े नाम के साथ खेलते हुए दिखेंगे। कार्लोस और राफेल नडाल एक साथ होंगे। दोनों का साथ होना किसी भी जोड़ी के लिए मुश्किल पैदा करने वाली खबर है।
कार्लोस और नडाल की जोड़ी एक साथ खेलने से गोल्ड मेडल के लिए नजरें इन दोनों के ऊपर ही रहेगी। कार्लोस की हालिया फॉर्म को देखा जाए, तो गोल्ड उनके पास जाना तय नजर आता है। हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं, मुकाबलों के दौरान उलटफेर भी देखने को मिल सकता है।
मेंस सिंगल्स और डबल्स का पहला राउंड 27 और 28 जुलाई को होगा। इसके बाद आगे के राउंड होंगे। सिंगल्स में भी अल्काराज से बड़ी उम्मीदें रहेंगी। भारत में ओलंपिक गेम्स के मुकाबले स्पोर्ट्स 18 पर देखे जा सकेंगे। जियो सिनेमा पर भी मुकाबलों का सीधा प्रसारण होगा।
नडाल की बात की, जाए तो उनके लिए यह साल काफी अच्छा नहीं रहा है। वह चोट से भी परेशान रहे हैं। हालांकि किसी भी खिलाड़ी के करीयर में इस तरह की चीजें आती हैं। ओलंपिक पर अपना ध्यान केन्द्रित करने के लिए नडाल ने विंबलडन में नहीं खेलने का फैसला लिया था। अब देखना होगा कि ओलंपिक में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications