T20 World Cup: ‘भारत बना विश्व चैंपियन’, एक दिव्यांग के देर रात जश्न की ऐसी तस्वीर, आपने नहीं देखी होगी!

T20 World Cup Winner Celebration: विश्व कप जीतने के साथ ही भारत के एक बार फिर से विश्व चैंपियन बन चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में देर रात जश्न मनाया गया। देश के विभिन्न प्रदेश से हिंदुस्तान के विश्व चैंपियन बनने के बाद जीत के जश्न की कई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।

जश्न के क्रम ने पर बिहार के मुंगेर जिले से भी एक अनोख जश्न की तस्वीर सामने आई है। आपके निगाहों से भी जश्न की कई रोचक तस्वीरे गुज़र रही होंगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस तरह के जश्न की तस्वी आपने देखी होगी। आप सोच रहे होंगे की तस्वीर में ऐसा ख़ास क्या है, तो चलिए जानते हैं।

T20 World Cup India becomes world champion in cricket disabled person late night celebration

क्रिकेट में भारत जैसे ही विश्व विजेता बना पूरे देश में देर रात जश्न मनाया जाने लगा। देश में विभिन्न जगहों से जश्न की शानदार तस्वीरें सामने आने लगी। इसी क्रम में बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले दिव्यांग फैन आमिर उल इस्लाम की तस्वीर सामने आई।

क्रिकेट के ज़बरदस्त दिव्यांग फैन आमिर ने भारतीय क्रिकेट टीम के जीत के साथ ही एक हाथ में तिरंगा लिया और एक हाथ से अपने ट्रायसाइकिल को चलाते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया। तिरंगा लहराते हुए फुटपाथ पर मौजूद लोगों के बीच जाकर जश्न मनाई।

देर रात मुंगेर की सड़को पर तिरंग लहराते हुए आमिर जश्न मना रहे थे। जो भी उन्हें मिल रहा था, सबसे हाथ मिलाते हुए खुशी का इज़हार करते नज़र आए। स्थानीय लोगों ने कहा कि आमिर की यह तस्वीर इसलिए ख़ास है क्योंकि वह दिव्यांग हैं। स्वस्थ्य इंसान में भी इतना जोश देखने को नहीं मिलता है।

देर रात सड़कों पर तो स्वस्थ्य व्यक्ति जश्न मनाने नहीं निकला, लेकिन आमिर एक हाथ में तिरंगा लिये और एक हाथ से ट्रायसाइकिल चलाते हुए पूरे शहर में घूम-घूम कर जश्न मना रहा था। इससे बड़ा फैन नहीं देखा होगा। कई क्रिकेट प्रेमी थे लेकिन कोई रात में सड़कों पर नहीं निकले, आमिर दिव्यांग होकर सड़कों पर निकला। इसलिए यह वाकई दिल जीतने वाली तस्वीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+