पाल्कबे नेशनल स्टैंड अप पैडलिंग में खूब चमके सेकर पिचाई, मोनिका-गायत्री जुवेकर ने जीती चैम्पियनशिप

नई दिल्ली। भारत में सर्फिंग और स्टैंड-अप पैडलिंग (एसयूपी) से जुड़े खेलों का आयोजन कराने वाली सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पाल्कबे नेशनल स्टैंड-अप पैडलिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन रामेश्वरम में किया गया। दो दिनों तक आयोजित किये गये इस टूर्नामेंट में पुरुषों, महिलाओं और ग्रोम्स (अंडर-16) के लिए विभिन्न श्रेणियों में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले और डिस्टेंस (पुरुषों के लिए 12 किमी और महिलाओं के लिए 6 किमी) एवं स्प्रिंट (200 मीटर) के फाइनल मुकाबलों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पुरुषों की कैटेगरी में सेकर पचाई ने धमाल मचाया तो वहीं पर महिला कैटेगरी में मोनिका पुगलारासु ने डिस्टेंस रेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

Sekar pichai
Photo Credit: Surfing Federation of India

महिला केटेगरी की डिस्टेंस रेस (6 किमी) जीतने के बाद मोनिका ने कहा, "कल टेक्निकल रेस जीतने वाली गायत्री जुवेकर को हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बन कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"

और पढ़ें: IPL 2022 में खराब अंपायरिंग पर डैनियल विटोरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे उबर सकते हैं खिलाड़ी

महिलाओं के लिए 200 मीटर स्प्रिंट दौड़ में मोनिका और गायत्री शीर्ष स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही थीं।कड़े मुकाबले के अंत में गायत्री जुवेकर ने मोनिका से आगे रहते हुए रेस समाप्त की। गायत्री ने महिलाओं की 200 मीटर स्प्रिंट दौड़ जीतने के बाद कहा, "मोनिका और मेरे बीच की रेस हमेशा कड़ी और प्रतिस्पर्धी होती है और मुझे खुशी है कि मैंने आज स्प्रिंट रेस जीती ।" पहले लड़ी गयी आज डिस्टेंस रेस में गायत्री दूसरे स्थान पर रहीं।

महिला डिस्टेंस रेस(6 किमी) के परिणाम

POSITION NAME SCHOOL/CLUB TIME
1 Monicka Pugazharasu SUP Marina 51:44:89
2 Gayatri Juvekar Surf Turf 54:18:40
3 Saachi Gramopadhya Quest Academy 60:12

महिला स्प्रिंट रेस के परिणाम (200 मीटर)

POSITION NAME SCHOOL/CLUB TIME
1 Gayatri Juvekar Surf Turf 01:15:71
2 Monicka Pugazharasu SUP Marina 01:22:74
3 Saachi Gramopadhya Quest Academy 01:36:47

सात बार के राष्ट्रीय चैंपियन सेकर पिचाई ने पुरुषों की डिस्टेंस रेस (12 किमी) और स्प्रिंट रेस (200 मीटर) दोनों जीतने के बाद कहा, "मैं इस सप्ताह यहां तीनों दौड़ जीतने के लिए उत्साहित महसूस कर रहा हूं और आज रेस काफी ज़्यादा मुकाबले वाली थी एवं कठिन परिस्तिथियों में मुझे अपना स्टैमिना और धैर्य बनाए रखना था। स्प्रिंट रेस में मेरा एकमात्र उद्देश्य था कि इस की शुरुआत से लेकर अंत तक पड़ले को एक ही रफ़्तार में मारते रहना "।

पुरुषों की डिस्टेंस रेस(12 किमी) केपरिणाम

POSITION NAME SCHOOL/CLUB TIME
1 Sekar Patchai Surf Turf 81:11
2 Manikandan M Surf Turf 86:07
3 Anandan Dhandapani SUP Marina 92:12

पुरुषों कीस्प्रिंटरेसकेपरिणाम(200 मीटर)

POSITION NAME SCHOOL/CLUB TIME
1 Sekar Patchai Surf Turf 00:58:99
2 Manikandan M Surf Turf 01:04:63
3 Santhoshan M Surf Turf 01:14:95

दिन की आखिरी रेस में संजय ए ने किशोर कुमार और बी प्रवीण से ग्रोम्स कैटेगरी (अंडर-16) की 200 मीटर स्प्रिंट रेस में बेहतर प्रदर्शन किया।

POSITION NAME SCHOOL/CLUB TIME
1 Sanjay A Surf Turf 01:31:36
2 Kishore Kumar Surf Turf 01:32:59
3 B. Pravin Quest Academy 01:32:59

सप्ताह भर चलने वाले रामेश्वरम सुपर-वीक के हिस्से के रूप में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया था । स्टैंड-अप पैडलिंग के खेल को बढ़ावा देने और विकसित करने के उद्देश्य से 7 दिवसीय रामेश्वरम एसयूपी सप्ताह तमिलनाडु पर्यटन, जेकेआर रिसॉर्ट्स एंड स्पा, टीटी ग्रुप द्वारा इसका समर्थन एवं प्रचार किया जा रहा है और इवेंट के होस्ट, क्वेस्ट अकादमी (देश में खेल कौशल विकास को बढ़ावा देने वाले एसपीईएफएल-एससी पार्टनर) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अरुण वासुने कहा, "यह वर्ष सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में से एक था और सभी रेस काफी रोमांचक थीं । मैं अनुभवी पैडलर्स द्वारा खेल में दिखाए गए सुधार से काफी अधिक खुश हूं और खेल के भविष्य के बारे में भी उत्साहित हूं क्योंकि चैंपियनशिप के लिए कई नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं जो भविष्य में आयोजित होने वाले इवेंट एवं चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगी।"राष्ट्रीय चैम्पियनशिप तीन श्रेणियों में खेली गई थी; स्प्रिंट (200 मीटर), तकनीकी (2 किमी) और डिस्टेंस (पुरुषों के लिए 12 किमी और महिलाओं के लिए 6 किमी)। बिना रैंक वाले एथलीटों के लिए स्प्रिंट केटेगरी में अपनी पैडल ताकत दिखाने और गति का परीक्षण करने के लिए एक ओपन केटेगरी की रेस भी आज आयोजित की गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+