IPL में KKR की तरफ से गेंदबाजी करते दिखेंगे बिहार के साकिब हुसैन, बताया कैसे पाया मुकाम?

Saqib Hussain Fast Bowler: बिहार के साकिब आईपीएल में केकेआर की तरफ से फास्ट गेंदबाज के रूप में दिखेंगे। शुक्रवार को बीसीए ( बिहार क्रिकेट एसोसिएशन) की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता सम्मेलन में बीसीए के सीईओ मनीष राज,जीएम क्रिकेट ऑपरेशन सुनील कुमार व फ़ास्ट बॉलर साकिब हुसैन ने मीडिया को संबोधित किया।

अपने संबोधन में साकिब हुसैन के कहा कि बीसीए के चेयरमैन राकेश तिवारी के सहयोग से मैं आज यहां तक पहुच पाया हूं। अपने क्रिकेट के सफर के बारे में बताया कि कैसे वे अत्यन्त ही साधारण परिवार से होते हुए भी आज एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर परफॉर्म करेंगे।

Saqib Hussain will be Playing for KKR in IPL, told how he achieved his position Bihar Player news

अपने शहर गोपालगंज में क्रिकेट खेला करते थे। एक बार राकेश जी गोपालगंज आये थे और मुझे खेलते देखा, मेरे खेल की तारीफ की। उन्होंने मेरी काफी हौसला अफ़ज़ाई की। उन्होंने कहा कि तुम्हारे में काफी प्रतिभा है तुम खेल पर ध्यान दो।

Recommended Video

    IPL में KKR की तरफ से गेंदबाजी करते दिखेंगे बिहार के साकिब हुसैन, बताया कैसे पाया मुकाम?

    पैसे का अभाव तुम्हारे कैरियर में बाधा नही बनेगा, तब से लेकर आज तक उन्होंने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया और अच्छा करने के लिए हमेशा मुझे प्रेरित किया। आज मै जहां पहुंचा है इसके राकेश जी का बड़ा योगदान है। उनके सहयोग से ही मैं एक छोटे शहर से लेकर IPL जैसे प्रतिष्ठित स्तर तक पहुंचा हूं।

    साकिब ने कहा कि मेरा बिहार के सभी प्रतिभावान खेलाड़ियों से कहना है कि वह पूरे मनोयोग से खेलें और अपना ध्यान खेल पर ही बनाये रखें। प्रतिभायें कभी छुपती नहीं है और एक दिन उसकी पहचान ज़रूर होती है। मेरे परिश्रम को जिस तरह से बीसीए ने पहचाना है, विभिन्न स्तर पर मुझे खेलने का अवसर दिया।

    इसी तरह से अन्य खिलाड़ियों के भी परिश्रम और प्रतिभा को बीसीए द्वारा पहचान मिलेगी और उसकी मदद भी होगी। राकेश तिवारी के अध्यक्ष बनने के बाद सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार में क्रिकेट का खूब विस्तार हुआ है जिसका परिणाम साकिब उल गनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव श्रीवास्तव का भारतीय टीम में चयन होना और मेरा आईपीएल में चयन होना है।

    साकिब ने बताया कि एक बार वह खेल के दौरान घायल हो गये थे, इंजरी होने के बाद राकेश जी ने अपने खर्च से मेरा इलाज करवाया और आगे कभी पैसे का अभाव नहीं होने दिया। मेरा चयन एनसीए कैम्प के लिए बीसीए द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुझे हाई परफॉर्मेंस कैम्प में लिया गया जिससे मेरे खेल में काफी सुधार हुआ है। यही वजह है कि गोपालगंज के एक गरीब परिवार में जन्मे साकिब, आज बिहार के कई खिलाड़ियों के लिए हैं प्रेरणास्त्रोत।

    बीसीए के सीईओ मनीष राज ने कहा बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए बीसीए सदैव तत्पर है। आर्थिक परेशानी अब किसी भी खिलाड़ियों के रास्ते का रोड़ा नही बनेगा। एसोसिएशन साकिब के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। ये अपने माता पिता और देश का नाम विश्व मे रौशन करें। शाकिब की बॉलिंग बहुत ही जबरदस्त है, कई मायने में ये एक खास बॉलर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+