आखिर ऐसा क्या हुआ कि सानिया मिर्जा पहुंचीं अस्पताल, डॉक्टर के साथ देख टेंशन में फैंस

Sania Mirza in Hospital: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा शोएब मलिक से तलाक के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई हैं। तलाक के बाद सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहार के साथ वापस भारत लौट चुकी हैं। इस वक्त वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक से अधिक समय बिताती नजर आ रही हैं।

सानिया ने शेयर की स्टोरी

सानिया मिर्जा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टोरी पोस्ट करती रहती हैं। इन स्टोरी के जरिए वह फैंस के साथ काफी कुछ शेयर करने का काम भी करती रही हैं। सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक ऐसी स्टोरी पोस्ट की है, जिसे देखने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं। दरअसल, इस स्टोरी में देखा जा सकता है कि सानिया मिर्जा अस्पताल के अंदर डॉक्टर के साथ कुछ बातचीत कर रही हैं।

sania mirza 1

डॉक्टर के पास पहुंचीं सानिया

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें वह डॉक्टर के साथ नजर आ रही हैं। यह डॉक्टर सानिया मिर्जा की दोस्त हैं। सानिया अपनी दोस्त के पास स्कीन से रिलिटेड किसी ट्रीटमेंट लेने के लिए पहुंची है जिसका फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करने का काम किया।

स्कीन का खासा ख्याल रखती हैं सानिया

सानिया मिर्जा की इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर पहले तो फैंस घबरा गए। लेकिन बाद में उन्हें पता चला की सानिया सिर्फ अपनी स्कीन केयर के लिए डॉक्टर के पास गई हैं। इतना ही नहीं यह डॉक्टर उनकी पुरानी दोस्त हैं। सानिया मिर्जा अपने स्कीन का काफी ख्याल रखती हैं। इसके लिए वह ट्रीटमेंट लेती रहती हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।

शोएब मलिक से टूटा रिश्ता

बता दें कि साल 2010 में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से निकाह किया था। यह सानिया मिर्जा की तो पहले शादी थी लेकिन शोएब मलिक इससे पहले भी एक शादी कर चुके थे। उन्होंने सानिया मिर्जा के साथ दूसरी बार शादी रचाई थी। शोएब मलिक ने सानिया से पहले भी एक निकाह और किया था। शोएब मलिक की पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी था। जिनके साथ उनकी शादी साल 2002 में हुई थी। लेकिन ज्यादा समय तक यह शादी नहीं टिक सकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+