टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को पिता ने क्यों जान से मारा? इस नए एंगल ने सबको चौंकाया, गाने का Video बना वजह?

Radhika Yadav Death Update News: गुरुग्राम में इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में एक नया एंगल सामने आया है। हाल ही में सामने आए एक म्यूजिक वीडियो ने इस रहस्यमयी हत्या की वजहों को और पेचीदा बना दिया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो और राधिका की सोशल मीडिया गतिविधियों से पिता दीपक यादव बेहद नाराज थे, और यही उनकी बेटी की जान लेने का कारण बना।

क्या है म्यूजिक वीडियो का मामला?

राधिका यादव एक साल पहले (जनवरी 2024) आए एक म्यूजिक वीडियो "कारवां" (KARWAAN) में नजर आई थीं। इस वीडियो को INAAM नाम के आर्टिस्ट के साथ LLF Records ने रिलीज किया था। इसमें बतौर मॉडल राधिका को देखा जा सकता है, राधिका कुछ रोमांटिक सीन में भी दिखाई दी थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपक ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई थी और बेटी से इसे सोशल मीडिया से हटाने को कहा था।

Radhika Yadav Death Update News

टेनिस छोड़ बनीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

राधिका यादव एक समय पर हरियाणा और भारत के लिए टेनिस खेल चुकी थीं और कई ट्रॉफी जीत चुकी थीं। लेकिन दो साल पहले लगी कंधे की चोट के कारण उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक टेनिस छोड़ दी और एक टेनिस अकादमी चलाने लगीं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर इन्फ्लुएंसर बनने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि पहले रिपोर्ट ये भी की जा रही थी कि सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पिता ने गोली मारी है लेकिन फिर कहा गया कि पिता टेनिस एकेडमी को बंद करवाना चाहते थे।

पिता दीपक यादव को क्यों थी नाराजगी?

दीपक यादव को इस बात से तकलीफ थी कि गांव के लोग उन्हें बेटी की कमाई पर जीने वाला कहकर ताने मारते थे। उन्होंने कई बार राधिका को अकादमी बंद करने को कहा, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। यही नहीं सोशल मीडिया पर बढ़ती उसकी मौजूदगी, रील्स और वीडियो ने पिता दीपक को और असहज कर दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राधिका के घर में 15 दिनों से क्लेश हो रहा था। पिता और बेटी में रोजाना झगड़ा हो रहा था।

राधिका यादव की हत्या कैसे हुई?

10 जुलाई की सुबह जब राधिका अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए खाना बना रही थीं, तभी दीपक यादव ने पीछे से तीन गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। मौके पर उनकी मां मंजू यादव भी मौजूद थीं, जो बुखार के कारण कमरे में आराम कर रही थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर नीचे रहने वाले चाचा कुलदीप यादव और उनके बेटे ऊपर आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राधिका को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Radhika Yadav Death Update News

राधिका यादव हत्याकांड: पुलिस जांच और सबूत

पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर, पांच खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दीपक यादव ने मौके पर ही अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राधिका यादव के मां और चाचा के बयान

राधिका की मां मंजू ने पहले बयान देने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में कहा कि उन्हें किसी विवाद की जानकारी नहीं थी और राधिका ने कभी परिवार का नाम खराब नहीं किया। चाचा कुलदीप ने FIR दर्ज करवाई और बताया कि दीपक के इस कदम की उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं थी।

दीपक यादव के भाई कुलदीप यादव ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई की सुबह दीपक और उसकी बेटी राधिका के बीच टेनिस अकादमी को बंद करने को लेकर बहस हुई थी। इस बहस के कुछ देर बाद, जब राधिका रसोई में खाना बना रही थी, तभी दीपक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उसे पीछे से तीन गोलियां मार दीं।

कुलदीप ने कहा,

"मैं उस समय ग्राउंड फ्लोर पर था। अचानक ऊपर से जोर की आवाज आई। जब मैं पहली मंजिल पर पहुंचा, तो देखा कि राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी है और ड्राइंग रूम में पिस्टल रखी हुई थी। मैं और मेरा बेटा तुरंत उसे लेकर एशिया मैरिंगो अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

उन्होंने आगे बताया कि हत्या में दीपक ने अपनी .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया। घटना के वक्त दीपक वहीं पास में मौजूद था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक को तुरंत हिरासत में ले लिया।

एक प्रतिभाशाली बेटी, एक टूट चुका परिवार और एक हत्या जिसने सबको हिला कर रख दिया है। क्या वाकई एक म्यूजिक वीडियो, सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता और बेटी की आत्मनिर्भरता पिता की गैरत से बड़ी हो गई? खैर, पूरे मामले की जांच अब पुलिस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+