Odlum Brown VanOpen: आईडी कार्ड पर स्विमसूट में फोटो देखकर भड़कीं टेनिस स्टार यूजिनी बुकार्ड

कनाडा की टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुकार्ड सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।

नई दिल्ली, 20 अगस्त: कनाडा की टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुकार्ड सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। फैंस खेले के अलावा उनकी तस्वीरों को भी काफी पसंद करते हैं। अपनी तस्वीर को लेकर ही स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल ओडलम ब्राउन वैन ओपन टूर्नामेंट अधिकारियों ने क्रेडेंशियल पर बुकार्ड की स्विमसूट वाली तस्वीर लगा दी है।

Eugenie Bouchard

भूल में किया सुधार
स्विमसूट में अपनी तस्वीर देखकर टेनिस खिलाड़ी भड़क गईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकली। बुकार्ड ने इंस्टाग्राम स्टारी पर इसकी तस्वीर शेयर कि और साथ ही एक प्रश्न भी किया। यूजिनी ने पूछा, 'प्लीज, क्या कोई शख्स मुझे इसके बारे में समझा सकता है?' हालांकि इस कैप्शन के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगाई है। यूजिनी की इस स्टोरी के बाद ओडलम ब्राउन वैन ओपन टूर्नामेंट के अधिकारियों ने अपनी भूल में सुधार किया और उनकी नई फोटो लगाई।

खेल से दूर हैं बुकार्ड
बुकार्ड ने नई तस्वीर वाला क्रेडेंशियल भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, अब मिला असली वाला। बुकार्ड पिछले साल चोटिल होने के बाद से ही खेल से दूर हैं। पिछले साल जून में उन्होंने कंधे की सर्जरी कराई थी। इस बार वह विम्बलडन में भी नहीं खेल सकी थीं। बुकार्ड की विश्व रैंकिंग में उनका सर्वश्रेष्ठ स्थान 5वां रहा है। हालांकि इन दिनों उनकी रैंकिंग में काफी गिरावट देखी गई है। बुकार्ड किसी भी ग्रैंड स्लैम का फाइनल खेलने वाली पहली कनाडाई प्लेयर भी बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+