Hockey World Cup: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल
FIH Hockey World Cup 2026: FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे दौर में भारतीय टीम को मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए पूल ई के मुकाबले में भारत ने पहले दो क्वार्टर तक शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया, लेकिन दूसरे हाफ में डच टीम ने मैच की तस्वीर बदल दी।
पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल
दोनों टीमों के बीच शुरुआती 30 मिनट में कड़ी टक्कर देखने को मिली। नीदरलैंड्स ने लगातार भारतीय सर्कल में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने कई हमलों को नाकाम किया। भारत भी कुछ मौके बनाने में सफल रहा, मगर गोल नहीं कर सका। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।

तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स का हमला
ब्रेक के बाद मेजबान टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। 40वें मिनट में डुको टेलगेनकैंप ने गोल कर नीदरलैंड्स को 1-0 की बढ़त दिलाई। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में त्जेप होडेमेकर्स ने 50वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया और भारत 0-2 से पिछड़ गया।
ये भी पढ़ें: हर महीने 10 दिन दुबई क्यों छोड़ देती हैं सानिया मिर्जा? आखिर कहां और क्यों हो जाती हैं गायब?
हरमनप्रीत ने जगाई उम्मीद
दो गोल से पीछे होने के बाद भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की। 51वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-2 कर दिया। इससे भारत की वापसी की उम्मीदें बढ़ गईं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
54वें मिनट में थिज्स वान डैम ने नीदरलैंड्स के लिए तीसरा गोल कर दिया। इसके बाद भारत बराबरी नहीं कर सका और मेजबान टीम ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार से भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। पूल ई में भारत के खाते में अभी अंक नहीं हैं और अब 24 अगस्त को अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला उसके लिए बेहद अहम होगा।
ये भी पढ़ें: Ind vs Pak Hockey: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने किया पाकिस्तान को बाहर, 5-3 से जीता मुकाबला


Click it and Unblock the Notifications
