Ind vs Pak Hockey: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने किया पाकिस्तान को बाहर, 5-3 से जीता मुकाबला

Ind vs Pak Hockey: पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम ने आक्रमण करने का तरीका अपनाते हुए धमाका कर दिया और मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने पाकिस्तानी टीम को शुरुआत से ही दबाव में लाने की रणनीति अपनाई। कप्तान हरमनप्रीत ने पांचवें मिनट में ही गोल दाग दिया था।

इसके बाद भारतीय टीम के अन्य प्लेयर्स ने भी अपने हाथ दिखाए, टीम इंडिया के लिए दूसरा गोल मनदीप ने किया। इसमें अभिषेक का योगदान भी था, बॉक्स में उन्होंने ही मनदीप को गेंद पास की थी, जिसका उन्होंने फायदा उठाया।

ind vs pak hockey

पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाकर रखा और पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया। भारत के दो गोल थे और पाकिस्तानी टीम को कोई गोल करने का मौका नहीं मिला लेकिन दूसरे हाफ में स्थिति बदली। इसमें पाक की तरफ से दो गोल हुए।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने तीसरा गोल दागा और टीम इंडिया ही बढ़त ट्रिपल हो गई, इसके बाद पाकिस्तान ने एक गोल कर दिया लेकिन बढ़त भारत के पास थी। भारत के लिए अभिषेक ने चौथा गोल कर दिया। हाफ टाइम के समय पाकिस्तान की तरफ से एक गोल हुआ और आधा गेम खत्म होने तक टीम इंडिया 4-2 से आगे थी।

ब्रेक के बाद दोनों तरफ से एक-एक गोल और भारत की जीत

दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों की तरफ से एक-एक गोल दखने को मिला। भारत की तरफ से हार्दिक सिंह ने गोल करते हुए स्कोर 5-2 कर दिया। इस बीच पाकिस्तान की तरफ से पलटवार हुआ और एक गोल उनको भी मिला। इससे स्कोर5-3 हो गया। यहां से पाकिस्तानी टीम को कोई मौका नहीं मिला। भारत की रक्षा पंक्ति ने अपना काम बखूबी किया।

पाकिस्तानी टीम बाहर

अंत में 5-3 की स्कोरलाइन के साथ भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए अंतिम आठ में जगह हासिल कर ली। पाकिस्तानी टीम का सफर इस वर्ल्ड कप में खत्म हो गया। भारतीय टीम अब क्वार्टर फाइनल खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+