गोल्ड नहीं जीतने का नीरज चोपड़ा को 'मलाल', अपनी पोस्ट से जीता करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल

पेरिस ओलंपिक में भारतीयों को सबसे अधिक उम्मीद जिन चुनिंदा खिलाड़ियों में थी, उनमें नीरज चोपड़ा टॉप पर थे। लेकिन इस बार वे भारत को सोने का तमगा दिलाने में कामयाब नहीं हुए। अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद जब उन्हें उम्मीद के मुताबिक मेडल नहीं मिला तो उन्होंने भारतीयों के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट डाली, जिसकी उनके फैंस के बीच जमकर चर्चा है।

गोल्ड मेडल से चूकने के बाद नीरज काफी निराश दिखे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें जिसकी उम्मीद थी वो नहीं हुआ। इससे पहले नीरज ने बताया था कि वह ग्रोइन एरिया में चोट की समस्या से परेशान हैं और अब वे इसका नियमित इलाज कराएंगे, जिससे समस्या दूर हो सके।

Neeraj Chopra regrets

बता दें कि नीरज चोपड़ा लंबे समय से ग्रोइन इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। वे अब जल्द इसकी सर्जरी कराने का फैसला ले सकते हैं। यही वजह है कि इस पर खेल पर भी असर देखने को मिला है। नीरज को लेकर यह कहा जा रहा था कि वह पेरिस ओलंपिक में कम से कम 90 मीटर की दूरी तो जरूरी हासिल करेंगे,लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। नीरज अपने करियर में एक भी 90 मीटर दूर भाला भेंकने में सफल नहीं हो पाए।

स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं नीरज
नीरज चोपड़ा ने फाइनल के बाद कहा कि, मैं अपनी टीम इस चोट को लेकर लगातार संपर्क में हूं और उनके बातचीत करके ही इस पर निर्णय लूंगा। मैं अपने शरीर की मौजूदा स्थिति के बावजूद खुद को आगे बढ़ा रहा हूं। मेरे अंदर क्षमता है कि अभी भी बहुत कुछ कर सकता है। बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद को फिट रखना मेरी प्राथमिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+