'वो भी हमारा ही लड़का है,' अरशद नदीम के गोल्ड जीतने पर नीरज की मां को नहीं अफसोस, बेटे को लेकर कही ये बात

नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में पदक अपने नाम किया है। पिछले ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि इस बार उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। नीरज चोपड़ा की जीत पर उनका परिवार काफी खुश है।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान ने 40 वर्षों के बाद ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। नदीम ने 92.97 मीटर का प्रभावशाली थ्रो किया और नीरज चोपड़ा सहित सभी बाकी खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ दिया। नीरज ने 89.45 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके रजत पदक अपने नाम किया।

neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी मां काफी खुश हैं। नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है और वह उसके लौटने पर उसका पसंदीदा खाना बनाएंगी।

इसके साथ ही नीरज चोपड़ा की मां ने अरशद नदीम के प्रदर्शन की भी तारीफ की। हम तो बहुत खुश हैं, हमें तो सिल्वर भी गोल्ड के बराबर लग रहा है। जिसने गोल्ड जीता है, वो भी हमारा लड़का है, उसने भी मेहनत करके यह मेडल जीता है।

नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा कि सभी का अपना दिन होता है, वो दिन आज अरशद का था। अरशद गोल्ड जीत पाए। वहां 12 देश हिस्सा ले रहे थे, दूसरे ओलंपिक में भी हम मेडल जीत पाए हैं, यह हमारे लिए खुशी की बात है। हम लगातार दूसरे देशों को फाइट दे रहे हैं। नीरज चोपड़ा पर किसी तरह का दबाव था, इस सवाल पर सतीश कुमार ने कहा कि मेरे बेटे को थोड़ी-बहुत ग्रोइंग इंजरी रही है, वह थोड़ी-बहुत उसपर थोड़ी-बहुत हावी रही है।

सतीश कुमार ने कहा कि नीरज की कमर की चोट ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया होगा, लेकिन उनका मानना ​​है कि उनके बेटे के प्रयास भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे। उसने देश के लिए रजत पदक जीता है। हम खुश और गौरवान्वित हैं। सभी युवा उससे प्रेरित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+