Year Ender 2024: ओलंपिक में एथलीट्स पर चढ़ा प्यार का बुखार, मैरिज प्रपोजल के मामले में बनाया रिकॉर्ड
Year Ender 2024: यह साल ओलंपिक खेलों में भारतीय एथलीट्स के लिए शानदार गुजरा। भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की। पेरिस ओलंपिक में भारत को नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वह पाकिस्तान के अरशद नदीम से पीछे रहे गए और सिल्वर मेडल ही अपने नाम कर सके। खेलों के अलावा सिटी ऑफ लव कहा जाने वाला पेरिस शहर में ओलंपिक के दौरान कुछ रोमांटिक पल भी देखने को मिली।
मैरिज प्रपोजल के मामले में बनाया रिकॉर्ड
साल 2024 ओलंपिक में 10 एथलीट्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैरिज के लिए प्रपोज किया, जो एक नया रिकॉर्ड बना। इससे पहले कभी ओलंपिक में इतने खिलाड़ियों ने अपने साथी को प्रपोजल नहीं दिया था। इन प्रपोजल्स ने ओलंपिक के अलावा भी मीडिया और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

ओलंपिक के दौरान खेल के साथ-साथ प्यार और रिश्तों की भी चर्चा शुरू हो गई। कुल मिलाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में इन रोमांटिक पलों ने भी अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल ओलंपिक में करीब 9 एथलीट्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैरिज प्रपोजल के लिए पूछा। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर...
एलेसेंड्रो ओस्सोला
इटैलियन धावक एलेसेंड्रो ओस्सोला भले ही अपनी दौड़ में फाइनल तक नहीं पहुंच पाये, लेकिन वह फिर भी विजेता बनकर घर गए। क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड एरियाना मंदारडोनी ने 100 मीटर हीट में दौड़ने के कुछ ही समय बाद उनका मैरिज प्रपोजल स्वीकार कर लिया।
रोअर जस्टिन बेस्ट
रोइंग में अमेरिकी रोअर जस्टिन बेस्ट 2024 ओलंपिक में दो बार विजेता रहे। साल 2021 में टोक्यो में चौथे स्थान पर रहने के बाद उन्होंने 60 वर्षों में पहली बार पुरुषों की क्वाड (4-मैन) रेस में टीम यूएसए का पहला गोल्ड जीता और अपनी गर्लफ्रेंड लैनी डंकन से सगाई कर ली। 5 अगस्त को टुडे शो में लाइव एथलीट ने 2,738 पीले गुलाबों को पकड़े हुए परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में डंकन से शादी का प्रस्ताव रखा था।
शॉट पुटर पेटन ओटरडाहल
अमेरिकी शॉट पुटर पेटन ओटरडाहल ने 3 अगस्त 2024 को शॉट पुट प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने इसके अगले दिन एफिल टॉवर के सामने अपनी गर्लफ्रेंड मैडी नील्स को प्रपोज किया। ओटरडाहल ने इंस्टाग्राम पर नील्स को अंगूठी पहनाते हुए और उन्हें किस करते हुए तस्वीरें शेयर कीं।
हुआंग याकिओंग
2 अगस्त 2024 को बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में हुआंग याकिओंग द्वारा गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनकी ओलंपिक टीम की साथी ने उनके लिए एक और सरप्राइज रखा। पुरुष युगल खिलाड़ी लियू युचेन ने हुआंग को फूलों का गुलदस्ता दिया और ला चैपल एरिना में भीड़ के सामने घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications