Year Ender 2024: नीरज चोपड़ा से लेकर मनु भाकर और हॉकी टीम ने किया धमाल, चेस में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Year Ender 2024: साल 2024 समाप्ति की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सुनहरा साल कहा जाएगा क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ने भारत ने अपना कब्जा जमाया था। दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में हराते हुए टीम इंडिया ने अपना डंका बजा दिया था।
क्रिकेट को छोड़ने पर अन्य खेलों की बात करें, तो वहां भारत ने अपना दबदबा कायम करने में सफलता प्राप्त की है। यहाँ क्रिकेट को छोड़ उन खेलों की बात जरूरी है, जिनमें भारतीय टीम ने धमाका किया था। इनमें चेस से लेकर हॉकी तक का नाम शामिल है।

हॉकी में जीती एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी
भारत ने इस साल चीन को फाइनल में हराते हुए एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया था। भारत ने पांचवीं बार इस अहम ट्रॉफी को अपने नाम किया। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीता था।
पेरिस ओलंपिक में धमाका
भारत ने इस बार पेरिस ओलंपिक में कुल 6 पदक अपने नाम किये। उनमें एक सिल्वर मेडल और पांच कांस्य पदक रहे। सिल्वर मेडल नीरज चोपड़ा ने जैवेलिन थ्रो में हासिल किया। मनु भाकर ने शूटिंग में एक कांस्य जीता और मिक्स्ड इवेंट में एक मेडल सरबजोत के साथ जीता। 50 मीटर राइफल इवेंट में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता। अमन सहरावत ने रेसलिंग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा पैरालंपिक में भारत ने कुल 29 मेडल अपने नाम किये।
गुकेश ने रचा इतिहास
18 साल की उम्र में डी गुकेश सबसे कम उम्र के चेस वर्ल्ड चैम्पियन बन गए। विश्वनाथन आनन्द के बाद वह वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। पिछली बार चैम्पियन रहे चीन के डिंग लारेन को गुकेश ने मात देते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।
रोहन बोपन्ना ने जीता ग्रैंडस्लैम
इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत के रोहन बोपन्ना ने डबल्स का ख़िताब जीता। वह 43 की उम्र में खिताब हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोहन और एब्डेन की जोड़ी ने मिलकर इटली के सिमोन बोलेली और वावसोरी को हराकर टाइटल जीता।












Click it and Unblock the Notifications