Wrestlers' Protest Row: धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों को मिला ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का साथ

Wrestlers' Protest Row: पहलवानों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली पुलिस से इस बारे में जवाब मांगा था।

Wrestlers Protest Row:

Wrestlers' Protest Row: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों को अब ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का साथ मिला है। उन्होंने बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अधिकारियों से आग्रह किया है।

'जो हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए था'

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'धरने पर बैठे पहलवानों को देखकर दुख हुआ, जो हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए था, यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इसे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जाना चाहिए। न्याय के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। '

WFI अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवान

आपको बता दें कि विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे देश के स्टार पहलवान ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उन्होंने कहा है कि जब तक WFI अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे धरना स्थल से नहीं जाएंगे।

बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप

पहलवानों का आरोप है कि 'बृजभूषण शरण सिंह हमें धमका भी रहे हैं और पीड़ितों को भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। नीरज चोपड़ा से पहले खाप पंचाायतों और महिला संगठनों ने भी पहलवानों का साथ दिया है और वो भी आज से धरना स्थल पर धरना देंगे।

'मौत को गले लगाने को तैयार'

तो वहीं चौतरफा मामलें में घिरे बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में वीडियो जारी करके कहा कि 'वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और जिस दिन हार जाएंगे उस दिन मौत को गले लगाने को तैयार हैं।' उनका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है और लोग उस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने नाराजगी जताई

जबकि धरने पर बैठे पहलवानों पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने नाराजगी जताई है उसका कहना कि 'पहलवानों का विरोध देश की छवि खराब कर रहा है और उनसे सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के बजाय एथलीटों के आयोग में आने का आग्रह किया है। भारतीय ओलपिंक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि 'पहलवानों को जंतर-मंतर पर जाने की बजाय हमसे पहले बात करनी चाहिए थी।'

'हमें पीटी उषा के बयान से धक्का लगा'

तो वहीं पहलवानों ने कहा कि 'हमें पीटी उषा के बयान से धक्का लगा है। वो देश का बड़ा नाम हैं, हम उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं। ऐसे में उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। वो एक महिला होकर इस तरह की बातें कर रही हैं, ये दुखद है। पहलवानों का कहना है कि 'उन्हें तो जांच समिति का गठन होने के बाद क्या रिपोर्ट आई है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जब तक हम न्याय नहीं मिलता हम यहां से नहीं हटेंगे।'

Recommended Video

    Wrestler Protest: Coach Mahavir Bishnoi का पहलवानों के लगाए आरोपों पर आया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+