Wrestling News: विनेश फोगाट को NADA से मिला नोटिस, रेसलर से हुई थी ये बड़ी गलती, जानें मामला
Wrestling News Vinesh Phogat: नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने महिला अलंपियन पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ नोटिस जारी किया है। स्थायी पता गलत देने के कारण विनेश फोगाट को नोटिस दिया गया है। इस मामले में उन्हें जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया है। इसके अलावा नियमों के पालन का अवेहलना करने का भी फोगाट पर आरोप है।
14 दिन के अंदर मांगा जवाब: द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार नाडा के डोप कंट्रोल ऑफिसर ने उनके सोनीपत स्थित पते का दौरा किया। ऑफिसर के वहां पहुंचने पर फोगाट वहां मौजूद नहीं थी। इतना ही नहीं अधिकारी द्वारा किए गए फोन कॉल्स का भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में उनके खिलाफ गलत पता देने का मामला सामने आया है।

कुश्ती में वापसी: रिपोर्ट के मुताबिक डोप नियंत्रण अधिकारी सोनीपत में प्रताप कॉलोनी के पते पर लगभग 40 मिनट तक विनेश फोगाट से संपर्क करने का प्रयास करते रहे लेकिन जब वो ऐसा करने में असफल रहे तो वहां से वापस आ गए। विनेश आज यानी गुरुवार से बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2023 से प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी करने जा रही हैं। यह प्रतियोगिता हंगरी में 16 जुलाई तक चलेगी।
जानें मामला: एथलीट रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल का हिस्सा हैं, उन्हें हर 3 महीने में अपने एड्रेस की जानकारी अपडेट करने के लिए एंटी-डोपिंग एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग करना पड़ता है। इसके तहत उन्हें यहां पता, ईमेल पता, फोन नंबर, कार्यसूची, प्रशिक्षण स्थल और कार्यक्रम की जानकारी देनी होती है। पिछले एक साल में पहली बार है कि विनेश फोगाट को यह नोटिस मिला है।
फोगाट के लिए राहत की बात: इस संबंध में अधिकारी अंकुश गुप्ता ने बताया कि नाडा में रजिस्टर्ड हर खिलाड़ी को तीन महीने में इसे बदलने का मौका मिलता है। फोगाट का पिछले एक साल में पहला मामला है, ऐसे में उन्हें अधिक परेशान होने की जरूत नहीं है। विनेश के पास इस नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय है। नाडा के नियमों के अनुसार यदि खिलाड़ी 12 महीने के अंतराल में तीन बार गलत पता बताता है तो उसे डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications