WWE रिंग में छा गए यूपी के वीर महान, सिर्फ 80 सेकेंड में ढेर हुआ विदेशी रेसलर

स्पोर्ट्स डेस्क : डब्ल्यूडब्ल्यू रिंग में भारतीय रेसलरों का जलवा जारी है। द ग्रेट खली के बाद भी अब कई भारतीय रेसलरों ने विदेशी धरती पर कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। इस हफ्ते की हुई डब्ल्यूडब्ल्यू राॅ में भी ऐसी ही कहानी फिर से रिपीट होती हुई दिखी, जहां यूपी से निकले 33 साल के रेसलर वीर महान ने महज 80 सेकेंड में ही विदेशी रेसलर को मात दे दी। भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मुकाबला रेसलर फ्रैंक लोमैन के खिलाफ हुआ। लेकिन यह मुकाबला वीर महान ने एकतरफा कर दिया।

यह भी पढ़ें- वसीम जाफर बोले- सिर्फ सम्मान के कारण उसे चुनते हैं, अब गेंदबाज उससे डरते नहीं

फ्रैंक ने दिलाया गुस्सा

फ्रैंक ने दिलाया गुस्सा

मुकाबला शुरूआती समय में ही वीर ने अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया था। उन्होंने फ्रैंक को लगातार बैक टू बैक स्लैम दिया। लेकिन जैसे-तैसे फ्रैंक ने वीर को एल्बो हिट किया और खुद को बचाने के बाद फिर वीर महान को बिग बूट दिया। बस फिर क्या था...वीर महान आग बबूला हो गए। फ्रैंक को दांव खेलना महंगा पड़ गया और वीर ने बिग साइड स्लैम देते हुए विरोधी रेसलर को फिर कॉर्नर पर दे मारा।

सिर्फ 80 सेकेंड में ढेर हुआ विदेशी रेसलर

सिर्फ 80 सेकेंड में ढेर हुआ विदेशी रेसलर

वीर महान ने ज्यादा देरी ना लगाते हुए फ्रैंक को स्पलैश लगाया और क्लोजलाइन हिट की। इसके बाद उन्होंन अपने सबमिशन मूव सर्विकल क्लच में फ्रैंक को जकड़ लिया। फ्रैंक लोमैन खुद को आजाद नहीं करवा पाए। अंत में उन्हें टैपआउट (खुद हार मान लेना) करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। इस तरह वीर महान ने महज 80 सेकेंड में ही मैच को जीत लिया।

कहां से है वीर महान?

कहां से है वीर महान?

वैसे तो इनका नाम रिंकू सिंह है, लेकिन WWE कंपनी ने इन्हें वीर महान नाम दिया है। वीर महान उत्तर प्रदेश के रविदास नगर जिले के गोपीगंज से रहने वाले हैं। उनका जन्म गोपीगंज में 8 अगस्त 1988 को हुआ था। छह फुट चार इंच लंबे और 125 किलो के वीर महान ने इसी साल 4 अप्रैल को डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने रिंग में उतरते ही पिता-पुत्र की जोड़ी रे मिस्टीरियो और डामिनिक मिस्टीरियो को बुरी तरह से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+